फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: बारिश का कहर...पलक झपकते ही धराशायी हुआ संस्थान का पांच मंजिला भवन, यमकेश्वर में मलबे में दबा परिवार

Mon, 14 Aug 2023 11:58 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Aug 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Weather News five storey building of college collapsed water enters the resort after heavy rainfall
पांच मंजिला भवन गिरा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। रविवार रात से हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। वहीं, सुबह मालदेवता से सटे कुमाल्डा क्षेत्र में एक संस्थान का पांच मंजिला भवन गिर गया। गनमीत रही कि यहां काई नहीं था। एस ओ रायपुर, कुंदनराम ले बताया कि रात में ही इसे खाली करवा लिया गया था। पुलिस लगातार वहां गश्त कर रही है। इस क्षेत्र में रिजॉर्ट में नदी का पानी घुस गया।  



Uttarakhand: चमोली में उफनाए नदी-नालों ने मचाई तबाही, कई मकान और गाड़ियां मलबे में दबे, पुल बहे, तस्वीरें

वहीं, मूसलाधार बारिश से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के समीप रविवार रात भूस्खलन हो गया। मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया। एक कैंप के अंदर हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। परिवार की आठ साल की बच्ची को सकुशल बचा लिया गया। पौड़ी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। देर शाम मलबे से एक शव बरामद हो गया है। जबकि बाकी चार लोगों की खोजबीन जारी है।

Dehradun Weather News five storey building of college collapsed water enters the resort after heavy rainfall
रिजॉर्ट में पानी भरा - फोटो : अमर उजाला

देर रात हुई तेज बारिश के चलते माल देवता क्षेत्र में एक रिजॉर्ट में पानी घुस गया। यहां पानी के साथ आए मलबे में एक कार डूब गई। वहीं, मालदेवता में नदी भी उफान पर है। उधर, सौंग नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। एक बार फिर सौडा सरौली गांव में बने पुल की अप्रोच रोड को खतरा पैदा हो गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

Dehradun Weather News five storey building of college collapsed water enters the resort after heavy rainfall
पानी में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस शहर में तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने में जुटी है। कैंट, प्रेमनगर, पटेलनगर पुलिस क्षेत्र की नदियों और नालों के तटीय इलाकों में सचेत कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Weather News five storey building of college collapsed water enters the resort after heavy rainfall
पानी में फंसे लोगों का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में सीमा डेंटल विस्थापित क्षेत्र आमबाग में बारिश के बाद मकान जलमग्न हो गए। एसडीआरएफ को मकानों में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने राफ्ट की सहायता से वहां फंसे 20 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। 

विज्ञापन
Dehradun Weather News five storey building of college collapsed water enters the resort after heavy rainfall
पानी से लोगों को निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला

रायवाला में गौहरीमाफी में सोंग नदी के उफान पर आने से वहां फंसी गर्भवती महिला के लिए एसडीआरएफ देवदूत बनकर पहुंची। यहां नदी का पानी आने से कई मकानों में पानी भर गया। बताया गया कि मकान में छह लोग फंसे थ। टीम ने तुरंत यहां से सभी लोगों को बाहर निकाला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed