फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder In Dehradun: घावों की गहराई बता रही हत्यारे की बर्बरता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई चौंकाने वाली बातें

Sun, 05 Mar 2023 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Mar 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News Elderly woman Murder Postmortem Report Report many shocking facts
कमलेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के भंडारीबाग में बुजुर्ग महिला कमलेश को बदमाश केवल मारने के इरादे से ही घर में आए थे। इस बात की गवाही उनके गले और कंधे के गहरे घाव भी दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले का घाव करीब 12 सेंटीमीटर और कंधे का 11 सेंटीमीटर लंबा है। इससे उनकी बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, शव देखे जाने के करीब 12 घंटे पहले हत्या की गई थी।



Dehradun: दोस्तों ने पहले खूब शराब पिलाई फिर पानी में डुबाकर की युवक की हत्या, बेहरमी से शव को लगाया ठिकाने

बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे, इस बात को पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक तरह से नकार रही है। आमतौर पर लूट में हत्या उस वक्त होती है, जब घर में मौजूद कोई व्यक्ति विरोध करे। लेकिन, इस मामले में ऐसा नहीं था। कमलेश बेहद वृद्ध थीं। ऐसे में यदि लूट करनी होती तो बदमाश मारने के बजाय उन्हें बंधक बना सकते थे। जबकि, कमलेश को एक इरादे के तहत मारा गया है।

Dehradun News Elderly woman Murder Postmortem Report Report many shocking facts
कमलेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उनके गले का घाव नीचे से ऊपर की तरफ करीब 12 सेंटीमीटर गहरा है। इससे लग रहा है कि उन्हें पीछे से पकड़कर गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। कंधे पर जो घाव मिला है, वह चाकू घोंपने का है। यह करीब 11 सेंटीमीटर लंबा है।

Dehradun News Elderly woman Murder Postmortem Report Report many shocking facts
कमलेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

जानकार बता रहे हैं कि गला काटने के बाद ऊपर से नीचे की ओर चाकू घोंपा गया है। ऐसे में यह बात तो सिद्ध हो रही है कि बदमाशों को वृद्धा की हत्या करने के लिए ही भेजा गया होगा। लेकिन, सवाल अपनी जगह अब भी खड़ा है कि मारने आए थे तो क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News Elderly woman Murder Postmortem Report Report many shocking facts
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शनिवार को भंडारी बाग में अकेली रह रही महिला की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव रसोई के बाहर पड़ा मिला था। एक कमरे में अलमारी का लॉक टूटा था और सामान भी बिखरा हुआ था। 

विज्ञापन
Dehradun News Elderly woman Murder Postmortem Report Report many shocking facts
कमलेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट्स और रक्त के नमूने इकट्ठा किए। देखा कि एक कमरे का सामान बिखरा था। शुरुआती पड़ताल में माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले कमलेश की हत्या की और फिर लूटपाट।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed