फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: पीएम मोदी की आलोचना वाले पोस्टरों पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने फूंका पुतला, भाजपा ने भी किया पलटवार, तस्वीरें...   

Tue, 18 May 2021 03:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 May 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Congress set up PM Narendra Modi criticism Posters for vaccine and Protest Photos
देहरादून में लगे पीएम मोदी की आलोचना वाले पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बाद अब देहरादून में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी की आलोचना वाले पोस्टरों पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने राजीव भवन में पीएम मोदी की आलोचना वाले पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों पर लिखा है 'मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया'। इसके बाद से ही कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में वार-पलटवार शुरू हो गया है। 



यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में टीकाकरण: जल्द पैसे देकर निजी अस्पतालों में लगवा सकेंगे कोविड वैक्सीन

मंगलवार दोपहर कांग्रेस ने राजीव भवन में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुलता फूंका। पुलता दहन में कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि टीकाकरण के मामले में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी वादे पर खरी नहीं उतर रही है। राज्य में टीकों की कमी हो गई है, जबकि प्रदेश में संक्रमण बढ़ रहा है। 

वहीं, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ये पोस्टर टीककरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को सामने रखते हैं। देश में टीके की कमी हो रही लेकिन टीके देश से बाहर भेजे जा रहे हैं। सरकार इस मोर्च पर विफल साबित हुई है। विपक्ष का धर्म है कि सरकार की कमी को सामने लाए। इसलिए पोस्टर लगाए गए हैं। 

Dehradun News: Congress set up PM Narendra Modi criticism Posters for vaccine and Protest Photos
देहरादून में लगे पीएम मोदी की आलोचना वाले पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस वैक्सीन के तकनीकी और व्यावहारिक पक्ष को समझे बिना दुष्प्रचार के जरिए राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले इसे समझने की जरूरत है, क्योंकि कई मामलों में वह बिना सोचे समझे राजनीतिक मुद्दे की तलाश में रहती है। 

Dehradun News: Congress set up PM Narendra Modi criticism Posters for vaccine and Protest Photos
कांग्रेस ने जलाया पुतला - फोटो : अमर उजाला

भारत ने व्यावसायिक वर्ग के अंतर्गत और डब्लूएचओ के नियमों से बंधे होने के साथ ही टीके बर्बाद होने से बचाने के लिए ही बाहर भेजे। इसके अलावा वैक्सीन बनाने के लिए कच्चे माल की एवज और वैक्सीन का लाइसेंस बाहर का होना भी कारण रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News: Congress set up PM Narendra Modi criticism Posters for vaccine and Protest Photos
कांग्रेस ने जलाया पुतला - फोटो : अमर उजाला

भारत में वैक्सीन को मंजूरी जनवरी में मिली थी। एक्स्पर्ट्स शुरुआती एक दो माह में सिर्फ फ्रंट लाइन और 60 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगाने के पक्ष में थे। यानी अगर वैक्सीन बाहर देशों में नहीं भेजी जाती तो भी बर्बाद ही होती। 

विज्ञापन
Dehradun News: Congress set up PM Narendra Modi criticism Posters for vaccine and Protest Photos
देहरादून में लगे पीएम मोदी की आलोचना वाले पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का यह चरित्र रहा है कि शोर मचाओ और किसी भी तरह झूठ को सच साबित करने की कोशिश करो। ऐसे दुष्प्रचार के बजाय कांग्रेस अपनी ऊर्जा पीड़ितों की सेवा में लगाती तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही वैक्सीन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाती रही और लोगों के बीच भ्रम का वातावरण बनाती रही और जब कुछ हाथ नहीं लगा तो अब पोस्टर प्रदर्शन में जुट गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed