{"_id":"66e6adbfe9280f84950b5b8d","slug":"dehradun-dm-savin-bansal-along-with-ssp-ajay-singh-went-on-bike-tour-to-ease-traffic-system-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था देखने SSP के साथ बाइक पर निकले DM सविन बंसल, देखकर लोग हुए हैरान, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था देखने SSP के साथ बाइक पर निकले DM सविन बंसल, देखकर लोग हुए हैरान, तस्वीरें
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रविवार को डीएम सविन बंसल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ बाइक पर शहर का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित डीएम कैम्प कार्यालय से घंटाघर, पलटन बाजार और बल्लूपुर चौक तक करीब 10 किलोमीटर तक बाइक पर शहर का निरीक्षण किया।
खास बात यह रही कि दोनों अधिकारी हेलमेट लगाकर बाइक पर आगे निरीक्षण करते हुए चल रहे थे और उनकी गाड़ियों का काफिला पीछे-पीछे चल रहा था।
इस दौरान डीएम ने कहा कि सहारनपुर चौक समेत जहां भी सीवर लाइन आदि का कम चल रहा है, संबंधित कंपनी को पहले एक जगह का काम पूरा करने के बाद ही आगे का काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
3 of 5
शहर में निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
इस दाैरान उन्होंने फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग की संभावनाएं तलाशी। साथ ही संबंधित विभागों से इसके रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा शहर के चौराहों और डिवाइडर आदि की चौड़ाई को जरूरत के अनुसार परिवर्तित कर मार्गों को सुगम बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहर में निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि जल निकासी के इंतजाम और सड़कों के गड्ढे भी देखे गए हैं। इस पर संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। घंटाघर पर जाम को खत्म करने के लिए ओवरब्रिज और डिवाइडर की चौड़ाई में बदलाव आदि को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
शहर में निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम का भी समाधान निकाला जाएगा। जरूरत पड़ी तो सरकारी भूमि पर फ्लाईओवर के जरिए ट्रैफिक मार्ग को आसान बनाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।