फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था युवक, नदी में नहाते वक्त डूबने से हुई मौत, तस्वीरें...

Sun, 13 Sep 2020 12:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Sep 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Boy Drowned into river and died on his birthday in dakpathar, Photos
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून के डाकपत्थर में तीन दिन पहले अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने गया युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार देर रात को एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव डाक पत्थर बैराज से बरामद कर लिया है। 

Dehradun: Boy Drowned into river and died on his birthday in dakpathar, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि खालिद पुत्र अरशद बशीर निवासी हाउस नंबर 30 नियर कश्मीरी ब्रिज गुज्जर नगर जम्मू कश्मीर, देहरादून के मोथरोवाला में किराए पर रहता था। वह राजपुर रोड स्थित साईं इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रहा था। 

Dehradun: Boy Drowned into river and died on his birthday in dakpathar, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने एक दोस्त आनंद उर्फ गुड्डू का जन्मदिन मनाने के लिए अपने अन्य तीन साथी निक्कू, मनीष और राहुल के साथ कटापत्थर आया हुआ था। पांचों दोस्त नदी में नहा रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से खालिद नदी के तेज बहाव में बह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: Boy Drowned into river and died on his birthday in dakpathar, Photos
- फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। तीन दिन बाद युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Dehradun: Boy Drowned into river and died on his birthday in dakpathar, Photos
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, शनिवार शाम को डाकपत्थर में ही आशीष रावत (31) पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत निवासी नंदा की चौकी प्रेमनगर अपने तीन अन्य साथियों के साथ सैर सपाटे के लिए जुड्डो आया हुआ था। इस दौरान चारों दोस्त नहाने के लिए यमुना नदी तट पर जा पहुंचे। जहां पैर फिसलने से आशीष पानी की तेज धाराओं के साथ बहने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का खासा प्रयास किया लेकिन, कुछ ही देर में आशीष तेज धाराओं के बीच लापता हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed