फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें: जायदाद के लिए भाई बना हैवान, भाई का कत्ल कर सीमेंट में दबाया शव

Thu, 23 Mar 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 23 Mar 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
brother kills brother for property
murder - फोटो : amar ujala

हल्‍द्वानी के कुसुमखेड़ा में बड़े भाई ने संपत्ति विवाद के बाद एक माह पहले सगे छोटे भाई की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव को पांच फुट नीचे टैंक में मिट्टी और सीमेंट से दबा दिया। पानी के लिए बुधवार को उसने जब दूसरा गड्डा खोदना शुरू किया तो गांव के लोगों का शक हुआ। पुलिस टंकी के अंदर सड़ा शव देखकर चौंक गई। पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर सख्ती बरती तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि संपत्ति के लालच में उसने अपने भाई का खून कर दिया।


 

brother kills brother for property
murder

नारायणनगर कुसुमखेड़ा निवासी स्वर्गीय अनिल पांडे का बड़ा पुत्र कृष्णकांत पांडे उर्फ कन्नू बुधवार को अपने मकान के सामने पानी के टैंक के लिए नया गड्ढा खुदवा रहा था। गांव के लोगों को शक हुआ कि पुराना टैंक रहते हुए कन्नू नया टैंक क्यों बनवा रहा है। लोग जब भी कन्नू से पूछते थे कि उसका छोटा भाई सूर्यकांत पांडे उर्फ लाला (27) कहां गया तो वह कहता कि भाई एक माह पहले दिल्ली नौकरी के लिए चला गया है।
 

brother kills brother for property
murder

ग्रामीण बड़े भाई के जवाब से संतुष्ट नहीं थे। शाम को ग्रामीणों ने शंका जताते हुए मुखानी पुलिस को नया टैंक बनाने की सूचना दी। पुलिस ने जब पुरानी टंकी का पानी निकालकर टंकी की जांच की तो ग्रामीणों का शक सही निकला। अंदर सड़ा हुआ सूर्यकांत का शव दिखाई  पड़ा। पुलिस ने बड़े भाई को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
brother kills brother for property
murder

एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान और सीओ लोकजीत सिंह ने कन्नू से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। कन्नू ने पुलिस को बताया कि वह होटल मैनेजमेंट करने के बाद दिल्ली में नौकरी करता था। छोटे भाई ने भी एमबीए करने के बाद दिल्ली में नौकरी की लेकिन फिर छोड़ दी। उसके पिता अनिल पांडे पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी थे।
 

विज्ञापन
brother kills brother for property
suryakant - फोटो : file photo

छह माह पहले पिता रिटायर्ड हो गए। पिता शराब पीते थे। अगस्त 2016 में पिता की तबियत खराब होने पर वह छुट्टी लेकर घर आया। सितंबर 2016 में पिता की मौत हो गई। घर पर दोनों भाई रहते थे लेकिन छोटा भाई शराब पीकर झगड़ा करता था। 22 फरवरी की शाम शराब पीकर छोटा भाई घर लौटा और पिता की तस्वीर जमीन पर पटककर तोड़ दी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed