फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्त निकले कातिल: बेरहमी से चेहरा पत्थर से कुचल शव जंगल में फेंक दिया, धोखेबाज साथियों ने दी ऐसी खौफनाक मौत

Wed, 30 Nov 2022 03:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Nov 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
Crime Friendship friends killed Brutally crushed face with stone body thrown forest Rishikesh Uttarakhand news
हत्या का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने तंदूर के कारीगर विजयपाल सिंह नेगी की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। उसे दोस्तों ने ही शराब के नशे में झगड़े के बाद मार डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया है।



23 नवंबर को खारास्रोत में ठेके के पास विजयपाल का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने मौके से दो शराब की बोतलें और पका हुआ मांस भी बरामद किया। मृतक के पास से मिले एक फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मृतक की पहचान विजयपाल सिंह नेगी पुत्र शूरवीर सिंह नेगी निवासी 14 बीघा, कैलाश गेट मुनिकीरेती के तौर पर हुई। 

एसएसपी टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विजयपाल के भाई प्रेमपाल सिंह निवासी गांव चमियाला, घनसाली (टिहरी गढ़वाल) ने 25 नवंबर को थाने में हत्या की तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया कि विजयपाल 19 नवंबर को शादी में तंदूर का काम करने ऋषिकेश आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

Crime Friendship friends killed Brutally crushed face with stone body thrown forest Rishikesh Uttarakhand news
हत्या का खुलासा करती टिहरी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की मदद ली और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। मुखबिर ने बताया कि घटना के दिन विजयपाल के साथ एक व्यक्ति घूम रहा था। उसने उसके पास अपना बैग रखा था। अगले दिन व्यक्ति अपना बैग लेकर चला गया।

Crime Friendship friends killed Brutally crushed face with stone body thrown forest Rishikesh Uttarakhand news
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पुलिस ने व्यक्ति और उसके साथी को भद्रकाली के पास हर्बल गार्डन से पकड़ लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो भूपेंद्र निवासी गांव चमेली, दोगा पट्टी मुनिकीरेती और विकेश निवासी खेड़ागड, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) ने अपना जुर्म कबूल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime Friendship friends killed Brutally crushed face with stone body thrown forest Rishikesh Uttarakhand news
उत्तराखंड पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि तीनों की करीब एक महीने पहले ही दोस्ती हुई। अक्सर तीनों शराब पीने के लिए साथ बैठते थे। घटना के दिन भी तीनों ने खारास्रोत में साथ बैठकर शराब पी। मौके पर मीट बनाया और खाया। इसके बाद विजयपाल उनसे गाली-गलौज करने लगा।

विज्ञापन
Crime Friendship friends killed Brutally crushed face with stone body thrown forest Rishikesh Uttarakhand news
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आरोपियों ने आवेश में आकर विजयपाल के सिर पर पत्थर मार दिया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने उसका चेहरा पत्थर से कुचल कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही चल रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे में घटना के खुलासे पर मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह और पुलिस टीम के काम को सराहा। उन्होंने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

ये भी पढ़ें...हैवानियत:  रोज दरिंदगी का शिकार होती थी नाबालिग, इस वजह चुप चाप सहती रही, फिर सामने आया घिनौना सच

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed