फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: मुनाफाखोरों को पुलिस ऐसे कर रही शर्मिंदा, ईमानदारों की हौसला अफजाई, तस्वीरें... 

Thu, 26 Mar 2020 05:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Mar 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand: LadengeCoronaSe, Police Unique Campaign for Aware public profiteering and hoarding
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान मुनाफाखोरी रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। पुलिस जहां मुनाफाखोरी वालों को शार्मिंदा कर रही, वहीं ईमानदारी से काम करने वाले व्यापारियों का हौसला अफजाई की जा रही है। पुलिस ऐसे व्यापारियों को वीडियो बनाकर वायरल कर रही है। इसको आमजन की तरफ से खूब सराहा जा रहा है। 

Lockdown in Uttarakhand: LadengeCoronaSe, Police Unique Campaign for Aware public profiteering and hoarding
- फोटो : अमर उजाला

21 दिन के इस लॉकडाउन में खरीदारी के लिए तीन ही घंटे मिल रहे हैं। इन तीन घंटों में खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। संकट की इस घड़ी के बीच एक बड़ी समस्या यह सामने आ रही है कि रोजमर्रा की वस्तुओं के अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। जिलाधिकारी सी रविशंकर मुनाफाखोर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे ही चुके है। 

Lockdown in Uttarakhand: LadengeCoronaSe, Police Unique Campaign for Aware public profiteering and hoarding
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे में हरिद्वार पुलिस भी मुनाफाखोरों के खिलाफ एक्शन में दिखाई दे रही है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह ओवररेट की शिकायत सामने आने पर उसी वक्त हर दुकानदार को शर्मिंदा किया। बाकायदा, उसके हाथ में शर्मिंदगी भरे लफ्जों का पत्र थमाकर उसकी फोटो खींची गई, उसे भविष्य में ओवर रेट न वसूलने की हिदायत दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand: LadengeCoronaSe, Police Unique Campaign for Aware public profiteering and hoarding
- फोटो : अमर उजाला

इसके साथ साथ सब्जी किराना के दुकानदारों का हौसला भी बढ़ाया कि वे ओवररेट या जमा खोरी को बढ़ावा नहीं देंगे। वंदे मात्रम गीत पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस की इस पूरी एक्सरसाइज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand: LadengeCoronaSe, Police Unique Campaign for Aware public profiteering and hoarding
- फोटो : अमर उजाला

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि इस समय सभी लोग परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि नकारात्मक भावना से लाभ उठाने के बजाय लोगों की यथासंभव मदद करें। इसलिए यह पहल की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed