फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पीपीई किट पहनकर मैदान में उतरे कांग्रेस उपाध्यक्ष, ऑक्सीजन दिलाकर मरीज को अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 09 May 2021 09:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 May 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Congress Leader Suryakant Dhasmana Wear PPE Kit and Admitted in Hospital
पीपीई किट पहनकर एंबुलेंस में जाते सूर्यकांत धस्माना - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और देवभूमि मानव संसाधन ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना रविवार को पीपीई किट पहनकर खुद ही मैदान में उतर गए। धस्माना ने न सिर्फ कोविड संक्रमित के यहां ऑक्सीजन का सिलेंडर पहुंचाया, बल्कि बाद मे एंबुलेंस के जरिए रोगी को अस्पताल भी पहुंचाया।  



धस्माना के मुताबिक देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ऑक्सीजन बैंक संचालित कर जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा रहा है। रविवार को सिलेंडरों की मांग बढ़ने और ट्रस्ट के अन्य सहयोगियों के सेवा कार्यों में दूसरी जगह व्यस्त होने के कारण धस्माना खुद ही पीपीई किट पहन मोर्चे पर उतर गए।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 180 मरीजों की मौत, 5890 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 74 हजार पार

उन्होंने नेहरू कॉलोनी पहुंच न केवल बीमार को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया, बल्कि मरीज की स्थिति नाजुक देख उन्होंने मरीज को तुरंत एमकेपी कालेज रोड स्थित आरोग्य धाम में भर्ती करवाया।  

धर्मनगरी में अधर्मियों की 'काली करतूत': दवाइयों की कालाबाजारी के साथ शवों को जलाने में भी ढूंढ रहे कमाई का अवसर

वहीं, कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच कांग्रेस ने एंबुलेंस सेवा शुरू की है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि देहरादून जिला में यह सेवा शुरू की है। पहले चरण में पांच एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

Coronavirus in Uttarakhand: Congress Leader Suryakant Dhasmana Wear PPE Kit and Admitted in Hospital
पीपीई किट पहनकर एंबुलेंस में जाते सूर्यकांत धस्माना - फोटो : अमर उजाला

हर एंबुलेंस में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। रविवार से सभी एंबुलेंस ने काम करना शुरू कर दिया है। खास बात यह भी है कि एंबुलेंस का उपयोग करने पर रोगी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही प्रदेश में एंबुलेंस के लिए भी मारामारी हो रही है।

Coronavirus in Uttarakhand: Congress Leader Suryakant Dhasmana Wear PPE Kit and Admitted in Hospital
पीपीई किट पहनकर एंबुलेंस में जाते सूर्यकांत धस्माना - फोटो : अमर उजाला

हाल यह  है कि प्रशासन को अधिक किराया वसूलने तक की शिकायतें मिली हैं और कुछ मामलों मे कार्रवाई भी हुई है। कांग्रेस का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस की जरूरत और महत्व को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। कांग्रेस ने अभी यह सेवा सिर्फ देहरादून जिले के लिए की है, लेकिन आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Congress Leader Suryakant Dhasmana Wear PPE Kit and Admitted in Hospital
कांग्रेस की ओर से शुरू की गई एंबुलेंस सेवा - फोटो : अमर उजाला

महामंत्री के मुताबिक कांग्रेस ने हाल ही में काविड कंट्रोल रूम शुरू किया था। कंट्रोल रूम से लोगों की अधिकतर मांग ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड, प्लाज्मा और एंबुलेंस को लेकर ही है। बाकी मामलों में इंतजाम हो रहा था लेकिन एंबुलेंस की परेशानी बनी हुई है। कोविड केयर वाले रोगियों के साथ यह ज्यादा बड़ी परेशानी है। कई लोग एंबुलेंस उपलब्ध न होने या फिर मनमाना रेट वसूलने की शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Congress Leader Suryakant Dhasmana Wear PPE Kit and Admitted in Hospital
कांग्रेस की ओर से शुरू की गई एंबुलेंस सेवा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर फोन करने से एंबुलेंस रोगी के घर पहुंच जाएगी। घर से अस्पताल तक छोड़ने के लिए भी यह गाड़ी आएगी। संक्रमित मरीजों को खाना पहुंचाने का काम पार्टी की ओर से लगातार किया जा रहा है। पार्टी का जागरूकता अभियान भी जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाकर रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
-प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed