फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश: अचानक कोविड चेक पोस्ट पहुंचे कैबिनेट मंत्री, किया फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाने का खुलासा, तस्वीरें...  

Fri, 04 Jun 2021 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Cabinet minister Doing Surprise inspection on covid check post and found fake rtpcr Report
कोविड चेक पोस्ट पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के औचक निरीक्षण के दौरान ऋषिकेश के ढालवाला कोविड चेक पोस्ट पर फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाने के खेल का खुलासा हुआ। कैबिनेट मंत्री ने एक कर्मचारी को हरियाणा के चार युवकों की फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा।



उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 892 नए संक्रमित मिले, 43 की मौत, 4006 मरीज हुए स्वस्थ 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेें लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरटीपीसीआर रिपोर्ट के खेल में कार्यदायी पैथोलॉजी लैब और अन्य कर्मचारियों की भूमिका को टटोल रही है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शुक्रवार को अचानक से ढालवाला के पास कोविड चेक पोस्ट पर देख चेक पोस्ट पर तैनात कार्यदायी पैथोलॉजी लैब के कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गए।

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: व्यापारियों ने ताली-थाली बजाकर किया प्रदर्शन, सरकार से की दुकानें खोलने की मांग, तस्वीरें...

कर्मचारियों के हाव भाव को भांप कर कैबिनेट मंत्री ने सख्ती से पूछताछ शुरू की। वहीं एंटीजन जांच रिपार्ट की भी बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान कुछ रिपोर्ट को देखकर कैबिनेट मंत्री को थोड़ा संदेह हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद हरियाणा निवासी चार युवकों ने बताया कि एक कर्मचारी ने उनको एक घंटे में आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाकार दी है।

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की ढालवाला चौकी से महज 125 मीटर की दूरी पर कोविड चेक पोस्ट पर फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाई जा रही थी। लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने तो अब तक अपने वातानुकूलित कार्यालयों से बाहर निकलकर कोविड चेक पोस्ट के निरीक्षण की जहमत तक नहीं उठाई। फर्जी रिपोर्ट पाकर पहाड़ चढ़ने वाले न जाने कितने पर्यटक संक्रमित रहे होंगे। ऐसे में उनके सपंर्क में आने वाले लोगों को निजी लैब के कर्मचारियों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण मिला होगा

Coronavirus in Uttarakhand: Cabinet minister Doing Surprise inspection on covid check post and found fake rtpcr Report
कोविड चेक पोस्ट पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियान - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री ने जांच की तो रिपोर्ट फर्जी पाई गई। उन्होंने कहा मामले में संलिप्तता पाए जाने पर कार्यदायी पैथोलॉजी लैब के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सदानंद पोखरियाल और ढालवाला चौकी प्रभारी आशीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मचारी को मुनिकीरेती थाने में लेकर चली गई।

Coronavirus in Uttarakhand: Cabinet minister Doing Surprise inspection on covid check post and found fake rtpcr Report
कोविड चेक पोस्ट पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियान - फोटो : अमर उजाला

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती भी मौजूद रहे।

ढालवाला चेक पोस्ट पर फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाने की शिकायत मिली थी। शुक्रवार को ढालवाला चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। चेक पोस्ट पर फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाई जा रही थी। रिपोर्ट बनाने वाले एक कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Cabinet minister Doing Surprise inspection on covid check post and found fake rtpcr Report
कोविड चेक पोस्ट पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियान - फोटो : अमर उजाला

कोविड संक्रमण नियंत्रण के लिए जिले की सीमाओं के आसपास कोविड चेक पोस्ट बनाए गए है। यहां मरीजों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच और रैंडम एंटीजन के बाद ही उनको आगे भेजा जाता है। अधिकांश कोविड चेक पोस्ट पुलिस थानों और चौकियों के पास बनाए गए है। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की ढालवाला पुलिस चौकी के पास आरटीपीसीआर रिपोर्ट के फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद स्वास्थ्य और पुलिस दोनों महकमों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथोलॉजी लैब को जांच की जिम्मेदारी सौंप कर कोविड चेक पोस्ट पर झांकने की हिम्मत नहीं जुटाई।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Cabinet minister Doing Surprise inspection on covid check post and found fake rtpcr Report
कोविड चेक पोस्ट पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियान - फोटो : अमर उजाला

अब जब कोई निगरानी करने वाला ही नहीं था तो निजी पैथोलॉजी लैब के कर्मचारियों के हौसले बुलंद होने ही थे। शुरूआत में एक दो फर्जी रिपोर्ट जारी करने से शुरू हुआ यह खेल कर्मचारियों की ऊपर की कमाई का बड़ा जरिया बन गया। हालांकि कर्मचारी इस बात को भूल गए कि कुछ रुपयो के लालच में वे सैंकड़ों लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। अभी फर्जीवाड़े में निजी लैब और अन्य कर्मचारियों की भूमिका को भी तलाशा जा रहा है। अगर पुलिस जांच में कुछ अन्य चेक पोस्ट पर भी फर्जीवाड़े के तार जुड़े पाए जाते तो आरटीपीसीआर जांच की आड़ में चल रहे एक बड़े गोरखधंधे का खुलासा हो सकता है। कोविड संक्रमण नियंत्रण के लिए ऋषिकेश क्षेत्र से सटी तीनों जिलों की सीमाओं पर छह चेक पोस्ट बनाए गए है। इन चेक पोस्ट पर बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट चेक की जाती है। ये चेक पोस्ट रायवाला, ढालवाला, कैलाशगेट, तपोवन, गरुणचट्टी, भद्रकाली में बनाए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed