{"_id":"65a786b81fb4eef71d0e7357","slug":"congress-take-out-bharat-jodo-yatra-in-dehradun-demand-justice-in-ankita-murder-case-2024-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा..अंकिता हत्याकांड में VIP का नाम उजागर करने ले लिए सड़कों पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा..अंकिता हत्याकांड में VIP का नाम उजागर करने ले लिए सड़कों पर उतरे
Wed, 17 Jan 2024 02:29 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:29 PM IST
सार
राजधानी में कांग्रेस ने भारत जोड़ों यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी दिग्गजों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
देहरादून में भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राजधानी में भारतभारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार को अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। हाथीबडकला से गांधी पार्क तक भारत जोड़ो यात्रा निकालते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता हत्या कांड में उनके माता पिता ने एक वीआईपी का नाम लिया है। लेकिन सरकार उस वीआईपी को बचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
सरकार को तत्काल उस वीआईपी का नाम उजागर कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करनी चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह समझा जाएगा कि वीआईपी सत्तापक्ष का है। ओर जानबूझ कर सरकार उसे बचाने का काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में एक साल में गिरी 3.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर, एनएसओ रिपोर्ट में ये तथ्य भी आए सामने
बता दें, कि पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर, 2022 को पुलिस ने उसका शव चीला नहर से बरामद किया था। इस हत्याकांड की जांच एसआईटी ने की और करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की। .