भाजपा के जनता मिलन कार्यक्रम में एक फरियादी जहर खाकर पहुंच गया। इसके बाद उसने वहां हंगामा खड़ा कर दिया।
शनिवार को देहरादून के भाजपा कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मंत्री सुबोध उनियाल जनता से रुबरू हो रहे थे। तभी वहां यह फरियादी आ पहुंचा।
वीडियो देखें
फरियादी अपना नाम प्रकाश पांडे बता रहा है जो हल्द्वानी में ट्रांसपोर्टर का काम करता है। वहीं वहां सिद्धि विनायक ट्रांसपोर्टर कंपनी चलाता है। बोला जीएसटी और नोटबंदी ने उसका कारोबार ठप कर दिया है। वह कर्ज तले डूब गया है।
उसने कहा कि मुझे नोटबंदी और जीएसटी ने बर्दाद कर दिया है। इसलिए मैने जहर खा लिया है। मोदी सरकार किसी की नहीं सुनती। उसने दावा किया कि उसने जहर खाया है। हालांकि बाद में जब उसे दून अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि नहीं की। लेकिन उसे अन्य कई तरह की बीमारियां सामने आई।
कार्यक्रम में आकर उसने जहर के खाली पाउच मंत्री की टेबल पर रखे और बोला कांग्रेस सरकार अचछी थी। भाजपा ने बुरे दिल ला दिए।