फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: चांद के दीदार से लेकर व्रत खोलने तक, मुख्यमंत्री और पत्नी गीता धामी की दिखी खास झलक, तस्वीरें

Thu, 29 Oct 2026 09:55 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 29 Oct 2026 09:55 PM IST
सार

करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और साथ का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार त्योहार मनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
CM pushkar singh dhami celebrates karwa chauth with wife geeta dhami greets people karwa chauth 2026
पत्नी गीता धामी संग सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और पति-पत्नी के बीच प्रेम व विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करवा चौथ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ईश्वर से प्रदेश के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में प्रेम और आपसी विश्वास बनाए रहने की कामना भी की।

 

Trending Videos
CM pushkar singh dhami celebrates karwa chauth with wife geeta dhami greets people karwa chauth 2026
पत्नी को पानी पिलाकर व्रत खुलवाते सीएम धामी - फोटो : सूचना
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाएं चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करती हैं और इसके बाद व्रत खोलती हैं। यह पर्व भारतीय परंपरा में पति-पत्नी के रिश्ते और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भावनाओं का प्रतीक माना जाता है।
CM pushkar singh dhami celebrates karwa chauth with wife geeta dhami greets people karwa chauth 2026
पत्नी संग सीएम धामी - फोटो : सूचना

प्रदेशभर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM pushkar singh dhami celebrates karwa chauth with wife geeta dhami greets people karwa chauth 2026
चांद कोअर्घ्य देती गीता धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर करवा चौथ की कथा सुनी। इसके बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार था, लेकिन बारिश ने इस इंतजार को और लंबा कर दिया।
विज्ञापन
CM pushkar singh dhami celebrates karwa chauth with wife geeta dhami greets people karwa chauth 2026
सीएम धामी और उनकी पत्नी गीता धामी - फोटो : सूचना

मौसम की वजह से तय समय पर चांद नहीं दिखा, फिर भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। चांद के दीदार के साथ ही महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पूजा पूरी कर व्रत खोला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed