फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra 2024: रजिस्ट्रेशन में पीछे, मगर दर्शनार्थियों में बदरीनाथ से आगे निकले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम

Fri, 17 May 2024 11:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Record Pilgrims Reached in Gangotri-Yamunotri Dham Even Less registration to Badrinath
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चारधाम यात्रा का यह रुझान रहा है कि यहां सबसे अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे थे, लेकिन एक हफ्ते की यात्रा के रुझान नई कहानी बयान कर रहे हैं। अप्रत्याशित ढंग से यात्रियों का सैलाब गंगोत्री और यमुनोत्री धामों पर उमड़ा है। इस कारण इन दोनों धामों की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। सरकार को यहां व्यवस्थाएं जुटाने के लिए अतिरिक्त ताकत झोंकनी पड़ रही है।



दिलचस्प बात यह है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में रुझान केदारनाथ धाम के बाद बदरीनाथ के पक्ष में सबसे ज्यादा है। यात्रियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम इन दोनों पसंदीदा धामों से पीछे है। लेकिन धामों में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या के आंकड़ों से तुलना करें तो सबसे कम श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

उमड़ रहा भक्तों का रेला: केदारनाथ में बना नया रिकॉर्ड, लग रही लंबी लाइन, सभा मंडप से हो रहे दर्शन, तस्वीरें

Chardham Yatra 2024 Record Pilgrims Reached in Gangotri-Yamunotri Dham Even Less registration to Badrinath
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार तक चारों धामों की यात्रा करने के लिए 28 लाख 48 हजार 707 यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके थे। इसमें 33.51 फीसदी केदारनाथ धाम के लिए, 15.71 फीसदी यमुनोत्री धाम के लिए, 17.84 फीसदी गंगोत्री धाम के लिए और 30.57 फीसदी बदरीनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया है। यानी श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के बाद दर्शन करने की सबसे अधिक इच्छा बदरीनाथ धाम के लिए जताई है।

Chardham Yatra 2024 Record Pilgrims Reached in Gangotri-Yamunotri Dham Even Less registration to Badrinath
गंगोत्री - फोटो : अमर उजाला

मगर दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं और रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में काफी अंतर है। कुल पंजीकृत यात्रियों में से सबसे कम 15.71 फीसदी रजिस्ट्रेशन यमुनोत्री के लिए कराए गए हैं। शुक्रवार को चारों धामों में पहुंचे 75090 यात्रियों में से सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ धाम के बाद यमुनोत्री धाम में पहुंचे हैं। केदारनाथ में 42.95 प्रतिशत श्रद्धालुओं ने आज दर्शन किए जबकि यमुनोत्री में 21.04 फीसदी यात्री पहुंचे। बदरीनाथ में शुक्रवार को सबसे कम 17.34 प्रतिशत यात्रियों ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Record Pilgrims Reached in Gangotri-Yamunotri Dham Even Less registration to Badrinath
केदारनाथ धाम - फोटो : एजेंसी
धाम  यात्री प्रतिशत अब तक रजिस्ट्रेशन प्रतिशत
केदारनाथ 32253 42.95 9,54782   33.51
यमुनोत्री 15800 21.04 4,47,764 15.71
गंगोत्री 14010 18.65 5,08325   17.84
बदरीनाथ 13027 17.34 8,70,979 30.57
- - - - -

नोट: कुल रजिस्ट्रेशन शुक्रवार तक
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Record Pilgrims Reached in Gangotri-Yamunotri Dham Even Less registration to Badrinath
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

14 मई तक बदरीनाथ धाम में कुल रजिस्ट्रेशन 35 प्रतिशत था। किंतु बीते तीन दिन में बदरीनाथ धाम का आंकड़ा चार धाम में पहुंचे कुल यात्रियों का सिर्फ 13 फीसदी पहुंचे थे। यह रुझान अभी भी बरकरार है। इस बारे में विचार करने की आवश्यकता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि भारी संख्या में भीड़ जुटने और मार्गों में जाम आदि की वजह से यात्री बदरीनाथ या अन्य धामों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
-अनूप नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता व विश्लेषक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed