फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: बर्फबारी से मिली राहत, मौसम खुलते ही धाम पहुंचे तीर्थयात्री, हिमखंड खिसकने से रास्ता बंद, तस्वीरें

Thu, 04 May 2023 12:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 May 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: pilgrims reach Kedarnath again after Heavy Snowfall Stop crowd in sonprayag photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में कई दिन बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ बना हुआ है। इसके साथ ही धाम में यात्रा सुचारू हो गई है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्री भेजे गए। सोनप्रयाग सुबह 11  बजे तक 2000 यात्री धाम रवाना किए गए। 



Kedarnath Heli Service: हेली सेवा के लिए उत्साह, 38 मिनट में ही फुल हुई 10 मई तक के लिए टिकट बुकिंग

इस दौरान वहां यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, हेली सेवा भी शुरू हो गई है। वहीं, पुलिस ने यात्रियों से मौसम का पूर्वानुमान लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की है। साथ ही किसी भी विषम स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी । दोपहर बाद भैरव और कुबेर गदेरे में हिमखंड खिसकने से मार्ग बंद हो गया है।

Chardham Yatra 2023: pilgrims reach Kedarnath again after Heavy Snowfall Stop crowd in sonprayag photos
सोनप्रयाग में उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में बीते कई दिनो से हो रही बर्फबारी के बाद करीब छह इंच बर्फ जमा है। यहां तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया है। यह पहला मौका है, जब कपाट खुलने के बाद से लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज से यात्रा प्रभावित हो रही है और पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़े हैं।

Chardham Yatra 2023: pilgrims reach Kedarnath again after Heavy Snowfall Stop crowd in sonprayag photos
केदारनाथ में हेलीपैड पर चहल पहल - फोटो : अमर उजाला

खराब मौसम के कारण केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को बारिश व बर्फबारी के कारण केदारनाथ जाने से यात्रियों को रोका गया था। प्रशासन और पुलिस ने सोनप्रयाग, गौरीकुंड से किसी यात्री को आगे नहीं जाने दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: pilgrims reach Kedarnath again after Heavy Snowfall Stop crowd in sonprayag photos
केदारनाथ में जमा बर्फ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, करीब 2090 श्रद्धालु सोनप्रयाग लौट आए थे जबकि रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक जगह-जगह अब भी 18,000 से अधिक श्रद्धालु रोके गए हैं। जबकि केदारनाथ में 600 से अधिक श्रद्धालु रुके हुए हैं। इसके अलावा हक-हकूकधारी, कारोबारी, तीर्थपुरोहित, यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस जवान हैं। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: pilgrims reach Kedarnath again after Heavy Snowfall Stop crowd in sonprayag photos
केदारनाथ में जमा बर्फ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम के लिए पांच से 10 मई तक 1.25 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण कराया है। वहीं, मौसम को देखते हुए सरकार ने चार मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed