फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra 2023: मौसम की चुनौती के बावजूद यात्रा में टूटे रिकॉर्ड, ग्रीन कार्ड का आंकड़ा 21 हजार पार

Sat, 03 Jun 2023 11:24 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jun 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Record broken green card figure crossed 21 thousand Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

लगातार मौसम की चुनौती के बावजूद चारधाम यात्रा में व्यावसायिक टैक्सी, मैक्सी, मिनी बस और बस से आने वाले यात्रियों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल पूरी यात्रा में जितने ग्रीन कार्ड बने थे, उससे अधिक महज डेढ़ माह में बन चुके हैं।

यात्रा के नोडल अधिकारी आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि पिछले साल पूरी यात्राकाल में व्यावसायिक वाहनों के कुल 20,303 ग्रीन कार्ड बने थे। इस साल शुक्रवार तक यह आंकड़ा 21,029 तक पहुंच चुका है, जबकि 1334 ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया गतिमान है। इनमें टैक्सी के सर्वाधिक 9711, मैक्सी के 6112, मिनी बस के 2572 और बस के 2634 ग्रीन कार्ड शामिल हैं।

महज डेढ़ माह के भीतर 44,548 ट्रिप कार्ड बन चुके
उन्होंने बताया कि पिछली पूरी चारधाम यात्रा में 49 हजार ट्रिप कार्ड बने थे लेकिन इस साल महज डेढ़ माह के भीतर 44,548 ट्रिप कार्ड बन चुके हैं।

Chardham Yatra 2023 Record broken green card figure crossed 21 thousand Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इनमें 1390 प्राइवेट और 43,158 व्यावसायिक ट्रिप कार्ड शामिल हैं।

Chardham Yatra 2023 Record broken green card figure crossed 21 thousand Uttarakhand news in hindi
केदरानाथ - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल पूरी यात्रा में 2900 वाहन लगे थे, जिनकी संख्या अभी 2600 पार कर गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Record broken green card figure crossed 21 thousand Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह भी है कि पिछली चारधाम यात्राकाल में व्यावसायिक वाहनों से 5,51,000 तीर्थयात्री पहुंचे थे, जिनकी संख्या इस साल अभी तक 4,26,809 पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: सीएम धामी के कमांडो की मौत हादसा या आत्महत्या? उलझी गुत्थी...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये वजह
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Record broken green card figure crossed 21 thousand Uttarakhand news in hindi
यमुनोत्री धाम में बारिश के बीच श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

माना जा रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा में सभी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed