चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं ने नया इतिहास बनाया है। पहली बार यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार हो गया है। यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
Chardham Yatra 2023: चरम पर भक्तों का उत्साह...बना नया इतिहास, पहली बार दर्शनार्थियों का आंकड़ा 50 लाख पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण
उधर, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 50 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं। इस बार प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। जून-जुलाई माह में केदारनाथ धाम में धारण क्षमता से अधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने से सरकार को पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी थी।
2030 तक यात्रा में एक करोड़ यात्रियों के आने का अनुमान
चारधाम यात्रा में हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने की सीमित व्यवस्था है। सरकार का अनुमान है कि 2030 तक चारधाम यात्रा में एक करोड़ यात्रियों के आने का अनुमान है। केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान में धारण क्षमता बढ़ाने पर फोकस है।
अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
धाम दर्शन करने वाले श्रद्धालु
केदारनाथ 17,08,868
बदरीनाथ 15,84,790
गंगोत्री 8,46,471
यमुनोत्री 6,94,830
हेमकुंड साहिब 1,77,463
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता है। चार धामों में सुविधाओं के लिए अवस्थापना विकास से तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख पार होना चारधाम यात्रा का नया इतिहास बना है।
- सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री