फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2021: ई-पास बना मुसीबत, जगह-जगह हो रही की चेकिंग में लग रहे कई घंटे, यात्री परेशान, तस्वीरें...

Sun, 03 Oct 2021 07:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/ रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/ रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: E pass Checking Create Problem for pilgrims photos
ई पास चेकिंग के लिए खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम और केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों की जगह-जगह चेकिंग होने में घंटों लग रहे हैं जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम तक 45 किलोमीटर के दायरे में पांच जगहों पर पुलिस की ओर से चेकिंग काउंटर स्थापित कर तीर्थयात्रियों से ई-पास मांगा जा रहा है।



चारधाम यात्रा: यमुनोत्री में बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की आमद, बदरीनाथ यात्रा पर आए सहारनपुर के एक श्रद्धालु की मौत

तीर्थयात्रियों का कहना है कि बदरीनाथ के प्रवेश द्वार जोशीमठ में ही भली भांति ई-पास की चेकिंग करने के बाद रास्ते में कहीं भी परेशान न किया जाए। न्यायालय की ओर से एक दिन में 1000 तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति दी गई है।

चारधाम यात्रा 2021: ऑफलाइन पास जारी नहीं करेंगे डीएम, पांच अक्तूबर से शुरू होगी ई-पास पंजीकरण की प्रक्रिया

तीर्थयात्रियों के ई-पास की चेकिंग के लिए जोशीमठ पेट्रोल पंप, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, हनुमान चट्टी और बदरीनाथ धाम में पुलिस काउंटर और बैरियर स्थापित किए गए हैं। यहां तीर्थयात्रियों के ई-पास चेक किए जा रहे हैं। जोशीमठ से भेजे जा रहे यात्रा वाहनों का रैला पांडुकेश्वर में रोका जा रहा है। यहां भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को आगे जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Chardham Yatra 2021: E pass Checking Create Problem for pilgrims photos
ई पास चेकिंग के लिए खड़े तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के विपिन शर्मा का कहना है कि यात्रियों की जोशीमठ में ही चेकिंग की जानी चाहिए, जिससे धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। मुंबई के विशाल और अनिल कुमार ने कहा कि रविवार को जोशीमठ में उनके ई-पास की चेकिंग करने में ही एक घंटे का समय लगा।

Chardham Yatra 2021: E pass Checking Create Problem for pilgrims photos
ई पास चेकिंग के लिए खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उन्हें बदरीनाथ जाने दिया गया, लेकिन पांडुकेश्वर में फिर रोक लिया गया। यहां करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद उन्हें धाम जाने दिया गया। रविवार को  शाम चार बजे तक बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए 808 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। जबकि हेमकुंड साहिब और लोकपाल में 953 यात्रियों ने दर्शन किए। देवस्थानम बोर्ड के अनुसार यात्रा शुरू होने से अब तक चारों धामों में 36821 यात्री पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: E pass Checking Create Problem for pilgrims photos
ई पास चेकिंग के लिए खड़े तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

वहीं, महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने भाजपा सरकार पर चारधाम यात्रा के नाम पर श्रद्धालुओं की भावना के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ई-पास व्यवस्था के कारण हजारों यात्री अब तक बिना दर्शन के बैरंग लौट चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: E pass Checking Create Problem for pilgrims photos
ई पास चेकिंग के लिए खड़े तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यात्रा व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिदिन की तय संख्या के हिसाब से भी धामों में यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। साथ ही ई-पास के चलते हजारों यात्रियों को बिना दर्शन के लौटना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed