फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ यात्राकाल में इस बार हुआ चार अरब का व्यवसाय, पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु

Wed, 30 Oct 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Oct 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2019: bumper business in Kedarnath Yatra
- फोटो : एएनआई फाइल फोटो

इस वर्ष केदारनाथ यात्रा कारोबार और रोजगार के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण रही है। यात्राकाल में 4 अरब से ज्यादा का कारोबार हुआ। साथ ही केदारघाटी के बाजारों से लेकर पैदल मार्ग और धाम में हजारों लोगों को रोजगार मिला। 


 

Chardham Yatra 2019: bumper business in Kedarnath Yatra

9 मई से 29 अक्तूबर तक संचालित बाबा केदार की यात्रा में इस वर्ष उमड़े आस्था के सैलाब ने कारोबार को पंख लगाने में अहम भूमिका निभाई। पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों के संचालन से करीब 55 करोड़  का करोबार हुआ है, जिससे प्रशासन को भी 5 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
 

Chardham Yatra 2019: bumper business in Kedarnath Yatra

दंडी, कंडी और पालकी से भी 20 लाख से अधिक का कारोबार हुआ। इसके अलावा केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष 9 हेली कंपनियों द्वारा 76 करोड़ का व्यवसाय किया गया। वहीं, श्रीबदरीनाथ-मंदिर समिति को भी 19 करोड़ और गढ़वाल मंडल विकास निगम ने 7 करोड़ की आय अर्जित की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2019: bumper business in Kedarnath Yatra

रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक संचालित करीब एक हजार से अधिक होटल, लॉज, धर्मशाला ने इस यात्राकाल में 125 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है, जबकि ढाबा व छोटे दुकानदारों द्वारा 4 लाख से 25 लाख तक आय अर्जित की गई है। सोनप्रयाग में पहाड़ी किचन ने यात्राकाल में एक करोड़ की आय अर्जित की। 
 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2019: bumper business in Kedarnath Yatra
- फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम की यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड 9 लाख 97 हजार 585 श्रद्धालुओंं ने बाबा के दर्शन किए। यात्रा 9 मई को शुरू हुई थी, इस दौरान 6680 श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने थे। वर्ष 2012 से पूर्व तो कभी भी एक माह तो दूर, एक सीजन में भी इतने यात्री धाम नहीं पहुंचे थे। यहीं नहीं इस वर्ष यात्रा के 41वें दिन (21 जून) में ही बीते वर्ष पहुंचे 732240 श्रद्धालुओं का रिकार्ड टूट गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed