फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: 'बर्फीली गलियों' से गुजरेंगे बाबा केदार के भक्त, हिमखंड जोन के बीच ऐसे बनाया रास्ता, देखें तस्वीरें

Fri, 07 Apr 2023 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Apr 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2023: Pilgrims will go in Kedarnath dham by walked between iceberg see amazing Photos
केदारनाथ में हिमखंड काटकर बनाया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में बाबा केदार के भक्त बर्फ की गली से होकर केदारनाथ पहुंचेंगे। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली से छानी कैंप के बीच तीन हिमखंड जोन के बीच से बर्फ काटकर छह फीट चौड़ा रास्ता बनाया गया है।

इससे होकर घोड़ा-खच्चर भी धाम पहुंचाए जाने लगे हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि ने प्रभावित क्षेत्र में बर्फ हटाकर मार्ग को पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया है। साथ ही घोड़ा-खच्चरों से राशन और अन्य सामग्री भी केदारनाथ पहुंचाने का काम शुरू हो गया है।

Rishikesh: राजस्थान के आईएएस का भाई और दिल्ली का ट्रेवल एजेंट गंगा में बहा, तलाश में जुटी SDRF और NDRF

बीते 20 दिनों से केदारनाथ क्षेत्र में मौसम बार-बार खराब हो रहा है। यहां आए दिन हो रही बर्फबारी से पैदल मार्ग पर लिनचोली से धाम तक तीन फीट से अधिक नई बर्फ जमा है। ऐसे में धाम सहित पैदल मार्ग बर्फ से पटे हैं।

Char dham yatra 2023: Pilgrims will go in Kedarnath dham by walked between iceberg see amazing Photos
केदारनाथ में हिमखंड काटकर बनाया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

स्थिति यह है कि पैदल मार्ग पर टीएफटी चट्टी, हथनी गदेरा, कुबेर गदेरा, भैरव गदेरा और छानी कैंप हिमखंड जोन संवेदनशील हो गए हैं। टीएफटी चट्टी, हथनी गदेरा में स्थिति ठीक है लेकिन कुबेर गदेरा व भैरव गदेरा में अब भी 10 से 12 फीट तक बर्फ जमा है, जिसे काटकर डीडीएम के मजदूरों की ओर से छह फीट तक चौड़ा रास्ता बनाया गया है।

Char dham yatra 2023: Pilgrims will go in Kedarnath dham by walked between iceberg see amazing Photos
केदारनाथ में हिमखंड काटकर बनाया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

यह बर्फ आगामी मई माह तक भी नहीं पिघलेगी, जिससे 25 अप्रैल से शुरू हो रही बाबा केदार की यात्रा में भक्त भी इन हिमखंड से रूबरू होंगे। इधर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि पैदल मार्ग को लिनचोली से केदारनाथ तक बर्फ हटाकर आवाजाही के लिए रास्ता खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2023: Pilgrims will go in Kedarnath dham by walked between iceberg see amazing Photos
केदारनाथ में हिमखंड काटकर बनाया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

मौसम की स्थिति को देखते हुए मजदूर यहां बने रहेंगे। साथ ही हिमखंड जोन में रास्ते को और अधिक चौड़ा करने के साथ ही ऊपरी तरफ से तेजी से खिसक रही बर्फ से कोई खतरा न हो, इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन
Char dham yatra 2023: Pilgrims will go in Kedarnath dham by walked between iceberg see amazing Photos
केदारनाथ में हिमखंड काटकर बनाया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम का जायजा लेने के लिए डीएम मयूर दीक्षित विभागीय अधिकारियों के साथ धाम के लिए रवाना हो गए हैं। तीन दिन के भ्रमण के दौरान डीएम, पैदल मार्ग से लेकर धाम तक बर्फ की स्थिति, बर्फ से हुए नुकसान और यात्रा के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा भी करेंगे। साथ ही यात्रा के लिए कम से कम दिनों में जरूरी व्यवस्थाओं के इंतजाम की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed