{"_id":"5ec5220f32124d5e94061b96","slug":"char-dham-yatra-2020-tungnath-dham-doors-open-first-puja-held-by-pm-modi-name-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम से हुआ पहला रुद्राभिषेक, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम से हुआ पहला रुद्राभिषेक, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 20 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बुधवार को दोपहर साढ़े 11 बजे कर्क लग्न में खोल दिए गए। परंपरानुसार वेद मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बाबा तुंगनाथ की श्रीमूर्ति को गर्भगृह में विराजमान किया गया। इसके साथ ही धाम में अराध्य की ग्रीष्मकालीन पूजा-अर्चना शुरू हो गई। वहीं, तुंगनाथ मंदिर में भगवान तुंगनाथ का पहला रुद्राभिषेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न कराया गया।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण कपाटोद्घाटन के दौरान सीमित संख्या में ही श्रद्धालु शामिल हो सके। इससे पूर्व, सुबह सात बजे चोपता में मक्कूमठ के हक-हकूकधारी पंच पुरोहितों ने भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली ने धाम के लिए प्रस्थान किया।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मखमली बुग्यालों के बीच तीन किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ पूर्वाह्न 11 बजे डोली देवदर्शनी पहुंची। यहां डोली ने अल्प विश्राम लिया। मंदिर परिसर से थौर भंडारी की शंख ध्वनि के बीच तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली ने बर्फ की हल्की सफेद चादर ओढ़े अपने धाम में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यहां अन्य मंदिरों की परिक्रमा के बाद डोली मंदिर परिसर में पहुंची। पंच पुरोहितों ने पंचांग पूजन के साथ तृतीय केदार की महाभिषेक पूजा की गई। इसके बाद मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी ने तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए। उनके हाथों छह माह की पूजा-अर्चना का संकल्प कराया गया। पंच पुरोहित ने मंदिर के गर्भगृह में वेद-मंत्रोच्चारण के साथ बाबा तुंगनाथ को समाधि से जागने का आह्वान किया।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुजारी सतीश मैठाणी, विनोद मैठाणी, सुरेंद्र मैठाणी और अजय मैठाणी ने समाधि की भष्म और पुष्प को भक्तों में वितरित किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।