फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Char Dham Yatra 2020 : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कौडियाला-तोता घाटी के बीच 15 मीटर पैच ढहा, तस्वीरें

Sat, 31 Oct 2020 08:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Oct 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020 route latest news : badrinath highway closed in totaghati
- फोटो : amar ujala

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी-कौड़ियाला के बीच शनिवार तड़के चार बजे रोड कटिंग के दौरान ब्लास्टिंग से चट्टान का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिससे सड़क के नीचे की दीवार ढहने से हाईवे का करीब 15 मीटर हिस्सा कट गया है।

Char dham yatra 2020 route latest news : badrinath highway closed in totaghati
- फोटो : amar ujala

हाईवे पर यातायात बाधित होने पर वाहनों को अब देवप्रयाग-हिंडोलाखाल और मलेथा-चंबा-नरेंद्रनगर-ऋषिकेश रूट पर डायवर्ट किया गया है। करीब सात माह बाद ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच बदरीनाथ हाईवे पर 25 अक्तूबर से यातायात बहाल हुआ।

Char dham yatra 2020 route latest news : badrinath highway closed in totaghati
- फोटो : amar ujala

उक्त पैच में टिहरी प्रशासन के आदेशानुसार सिर्फ हल्के वाहनों की आवाजाही (सुबह 6 से शाम 5.30 बजे तक) हो रही है। वर्तमान में तोताघाटी से सिंगटाली के बीच लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड चौड़ीकरण कार्य कर रहा है। शनिवार सुबह करीब चार बजे ब्लास्टिंग से तोताघाटी से करीब तीन किमी आगे कौड़ियाला की ओर पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा सड़क पर आ गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2020 route latest news : badrinath highway closed in totaghati
- फोटो : amar ujala

चट्टान गिरने से सड़क की नीचे की दीवार भी ध्वस्त हो गई, जिससे करीब 15 मीटर हिस्से में सड़क दो भागों में बंट गई। इसके अलावा सड़क में मलबा फैल गया, जिससे हाईवे पर वाहनों समेत पैदल आवाजाही लायक भी जगह नहीं बची है।

विज्ञापन
Char dham yatra 2020 route latest news : badrinath highway closed in totaghati
- फोटो : amar ujala

लोनिवि के एई बीएन द्विवेदी ने बताया कि दीवार ढहने से यातायात बाधित हुआ है। इधर, देवप्रयाग थाने के एसआई विपिन कुमार ने बताया कि सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही वाहनों को रोक दिया गया था। वाहनों को वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed