फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Avalanche: तीन बार मौत से सामना...सामने एक साथी ने तड़प कर तोड़ दिया दम, कांपते हुए मनोज ने बताया मंजर

Wed, 05 Mar 2025 09:27 AM IST
रेनू सकलानी विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Mar 2025 09:27 AM IST
सार

उत्तरकाशी के मनोज भंडारी ने हिमस्खलन के बाद का मंजर बताया। बताया कि सामने ही एक साथी ने तड़प कर दम तोड़ दिया। भूख-प्यास शांत करने के लिए बर्फ खाकर गुजारा किया।

विज्ञापन
Chamoli Avalanche Faced death three times in one day Uttarkashi Manoj Bhandari describes scene after avalanche
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

माणा हिमस्खलन के दौरान घायल हुए उत्तरकाशी के मनोज भंडारी उस दिन की दास्तां बताते हुए आज भी कांप जाते हैं। वह जब बर्फ के बवंडर से बचकर जहां आसरा पाने पहुंचे, वहां भी दोनों तरफ बर्फ की दीवारों में फंस गए। उनके सामने ही एक साथी ने तड़प कर दम तोड़ दिया और उनको बर्फ खाकर भूख-प्यास शांत करनी पड़ी।

उत्तरकाशी के जुणगा गांव निवासी मनोज का हिमस्खलन हादसे के दिन तीन बार मौत से सामना हुआ। भंडारी ने बताया कि माणा में मजदूरों के रहने के लिए 9 कंटेनर थे, जिसमें से पांच कंटेनर में लोग मौजूद थे।

हिमस्खलन इतनी तेजी से आया कि उन्हें पता ही नहीं लगा कि वह कंटेनर सहित करीब एक सड़क पार कर नीचे गिर गए। थोड़ा ओर दूरी होती तो वह सीधा नदी में समा जाते। उसके बाद हालात कुछ सामान्य हुए तो कुछ लोग लोडरों के माध्यम से बदरीनाथ के लिए निकल गए। तो वहीं वह और उनके साथ 13 लोग पैदल ही आगे बढ़े।

 

Chamoli Avalanche Faced death three times in one day Uttarkashi Manoj Bhandari describes scene after avalanche
चमोली में हिमस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि करीब 300 मीटर दूरी पर एक आर्मी गेस्ट हाउस था, जो बंद था। वह लोग उसका ताला तोड़कर सुरक्षा के लिए अंदर घुसे।

Chamoli Avalanche Faced death three times in one day Uttarkashi Manoj Bhandari describes scene after avalanche
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वह भी आधी बेहोशी की हालत में थे। जो साथी कम घायल थे, वह जैसे ही अन्य लोगों से संपर्क करने के लिए बाहर निकले। तो गेस्ट हाउस के दोनों ओर स्थित गदेरों में भी भारी हिमस्खलन हो गया। जिससे सभी रात भर वहां फंसे रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli Avalanche Faced death three times in one day Uttarkashi Manoj Bhandari describes scene after avalanche
चमोली में हिमस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसी दौरान हिमाचल निवासी एक साथी ने उपचार नहीं मिलने की वजह से दम तोड़ दिया, यह देख हम सभी घबरा गए, फिर एक-दूसरे को हौसला देकर पूरी रात गुजारी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टीबी मरीजों को गोद लेंगे महाविद्यालयों के शिक्षक और विभागीय अधिकारी, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

 

विज्ञापन
Chamoli Avalanche Faced death three times in one day Uttarkashi Manoj Bhandari describes scene after avalanche
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भंडारी ने बताया कि वहां न कुछ खाने के लिए था और न पीने के लिए पानी। तो भूख और प्यास से सबका गला और होंठ सूख रहे थे। ऐसे में सभी लोगों ने पूरी रात बर्फ खाकर किसी प्रकार जीवन बचाया। अगले दिन सेना ने बर्फ हटाकर उन्हें रेस्क्यू किया था।

ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: अस्पताल से छुट्टी के बाद श्रमिकों की चिंता...जेब में एक पैसा तक नहीं, कैसे पहुंचेंगे घर?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed