फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीआई के शिकंजे में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अब दिया ये बयान

Tue, 29 Oct 2019 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 29 Oct 2019 01:26 PM IST
सार

  • सीबीआई की लिस्ट में कई मानव बम, सत्ता 
  • पक्ष के जीरो टॉलरेंस पर उठाए सवाल

विज्ञापन
CBI registered case against Harish Rawat,  Harish Rawat big statement
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड की सियासत में भूचाल का सबब बने स्टिंग प्रकरण में उलझे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीबीआई के मुकदमे को लेकर सत्ता पक्ष के जीरो टॉलरेंस पर सवाल उठाया है। फेसबुक पेज पर बयान जारी कर हरीश रावत ने कहा है कि सीबीआई ने एक और नेता पर मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा इस मामले में चुप है। भाजपा को पता है कि यह नेता मानव बम है और इसको छेड़ा तो उनको नुकसान भी उठाना पड़ेगा।

CBI registered case against Harish Rawat,  Harish Rawat big statement

कहा कि सत्ता पक्ष की मुसीबत यह है कि वह इस ‘मानव बम’ रूपी नेता के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाता है तो उनके जीरो टॉलरेंस के नारे पर सवाल उठता है। सीबीआई की लिस्ट में कई और भी इस तरह के मानव बम हैं। इसी के साथ इस पोस्ट में हरीश रावत ने एक बार फिर से अपनी सफाई भी पेश की है। उनका कहना है कि वे तो दल बदल के मामले में इत्तेफाकन उलझ गए थे। वास्तविक किरदार तो अभी बाहर हैं। यही वजह है कि जीरो टालरेंस का नारा देने वालों को आंख मूंदनी पड़ रही है। 
 

CBI registered case against Harish Rawat,  Harish Rawat big statement
मयूख महर - फोटो : file photo

अभी तक साफ इनकार कर रहे पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक मयूख महर को मनाने की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने ऊपर ले ली है। रावत का कहना है कि उन्हेें पूरा विश्वास है कि मयूख उनका आग्रह नहीं टालेंगे। पिथौरागढ़ के उपचुनाव घोषित हो चुका है। कांग्रेस की अब पूरी कोशिश है कि इस सीट को भाजपा से झटक लिया जाए। इसके लिए कांग्रेस का पूरा दारोमदार पिथौरागढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक मयूख महर पर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI registered case against Harish Rawat,  Harish Rawat big statement
हरीश रावत

मयूख हरीश रावत के नजदीकी हैं और पिथौरागढ़ में प्रकाश पंत को खासी टक्कर भी देते आए हैं। कांग्रेस की मुसीबत यह है कि मयूख इस बार उपचुनाव में मैदान में उतरने को तैयार नहीं है। फेसबुक पेज पर बयान जारी कर हरीश रावत ने कहा है कि मयूख महर कांग्रेस के सबसे मजबूत प्रत्याशी हैं। वे खुद मयूख महर से इस मामले में बात करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि मयूख अपने अनुरोध को नहीं टालेंगे। हरीश रावत का यह भी कहना है कि उपचुनाव में खुद पांच सात दिन मयूख के समर्थन में पिथौरागढ़ में रहेंगे।
 

विज्ञापन
CBI registered case against Harish Rawat,  Harish Rawat big statement
किशोर उपाध्याय

इसी के साथ हरीश रावत ने पिथौरागढ़ उपचुनाव लड़ने से साफ इनकार भी कर दिया है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रत्याशी बनाने का सुझाव दिया था। किशोर ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस को सबसे मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारना चाहिए। मयूख महर मना कर रहे हैं तो कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत को पिथौरागढ़ चुनाव में प्रत्याशी बनाए। हरीश रावत की यह कर्मभूमि भी रही है और कांग्रेस के लिए जरूरी है कि वह कोई कोना न छोड़ा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed