फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद हंसी-खुशी लौट रहे थे बाराती, एक गलती से मातम में बदल गई खुशियां, दर्दनाक तस्वीरें

Sun, 10 Dec 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 10 Dec 2017 06:22 PM IST
car accident in uttarakhand champawat two youth killed
accident in champawat

नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के रौंसाल-डुंगराबोरा मार्ग पर घटगाड़ के पास बारात से लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देख नहीं पाएंगे...

car accident in uttarakhand champawat two youth killed
accident in champawat

दुर्घटना में चालक सहित दो की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। लोहाघाट नगर से लगे कोलीढेक गांव से बृहस्पतिवार को एक बारात डुंगराबोरा गई हुई थी।

car accident in uttarakhand champawat two youth killed
accident in champawat

बृहस्पतिवार देर शाम करीब 7.30 बजे लौटते वक्त बारात में शामिल एक आल्टो कार लोहाघाट से करीब 31 किलोमीटर दूर  रौंसाल-डुंगराबोरा मार्ग पर घटगाड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
car accident in uttarakhand champawat two youth killed
accident in champawat

दुर्घटना में कार चालक किशोर ढेक (32) पुत्र रमेश ढेक, कार सवार बलवंत बोहरा (26) पुत्र मदन सिंह, नितिन ढेक (27) पुत्र दरबान सिंह, सुमित ढेक (24) पुत्र नरेश ढेक और शैलेंद्र ढेक (26) पुत्र सुरेश ढेक घायल हो गए। चालक किशोर ढेक की लोहाघाट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बलवंत बोहरा ने लोहाघाट से हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। नितिन ढेक और सुमित ढेक को सीएचसी लोहाघाट में प्राथमिक इलाज के बाद प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एलएम खोलिया ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। शैलेंद्र को मामूली चोटें आई हैं।

car accident in uttarakhand champawat two youth killed
accident in champawat

दुर्घटना का पता लगते ही बसंत बल्लभ भट्ट, शैलेश कापड़ी, प्रकाश सिंह, श्याम सिंह, खीम सिंह, सुरेश सिंह के अलावा वन श्रमिक, रौंसाल चौकी और किमतोली कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। आपदा राहत की टीम के पहुंचने तक यहां लोगों ने मोबाइल फोन के उजाले से राहत कार्य किया। घायलों को अग्निशमन और निजी वाहनों से लोहाघाट अस्पताल लाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed