{"_id":"5a6a1c0e4f1c1b8c268b6739","slug":"car-accident-in-bageshwar-horrible-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौसानी घूमने आए तीन पर्यटकों को ऐसी आई मौत, दर्दनाक तस्वीरें देख सिहर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी घूमने आए तीन पर्यटकों को ऐसी आई मौत, दर्दनाक तस्वीरें देख सिहर जाएंगे
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Fri, 26 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
accident
कौसानी घूमने आए तीन पर्यटकों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
Trending Videos
accident
कौसानी में चाय फैक्ट्री के पास एक कार बेकाबू होकर करीब दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई (अटगाड़ नाले) में जा गिरी। हादसे में नोएडा यूपी के तीन लोगों की मौत हो गई। दो मृतकों के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त हो गई जबकि तीसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके भी नोएडा का ही होने का अनुमान है।
accident
बताया जा रहा है कि यूपी-16 बीके 8192 कार बृहस्पतिवार को देर शाम कौसानी से गरुड़ की ओर आ रही थी। कार कौसानी चाय फैक्ट्री के पास 200 मीटर नीचे अटगाड़ गधेरे में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident
हादसे की सूचना मिलते ही गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह, थानाध्यक्ष मदन लाल, कौसानी के थानाध्यक्ष एसएस नयाल बचाव दल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
accident
स्थानीय जनता की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला गया। कासना, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर निवासी हांगकिल किम (61) और माइचा, गौतमबुद्धनगर निवासी सागर (21) पुत्र सुभाष और एक अन्य मृत पाए गए।