CAA Protest: हल्द्वानी में प्रदर्शन के लिए जुटी भारी भीड़, हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के मीरा बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और तालियों के साथ नारेबाजी की। भीड़ पर काबू पाने के लिए भारी फोर्स तैनात रही। जिला पुलिस और प्रशासन ने शुक्रवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। कोई धार्मिक नारा नहीं लगाएगा। आयोजक भीड़ को अपने लोगों के माध्यम से नियंत्रित करेंगे।
प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने ताज चौराहे को भी सील कर दिया गया। हल्द्वानी बाजार के हर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाई गईं। प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शन को लेकर कई चरणों में बनभूलपुरा के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति से सभा करने की अपील की।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ निकाली जा रही रैली को लेकर रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे बाजार व छतरी चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। विरोध को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर रही। विभिन्न चौराहों के साथ ही महत्वपूर्ण मस्जिदों के पास भी पुलिस फोर्स तैनात रहीं।