{"_id":"59d3c0604f1c1bc0538b58ab","slug":"bulldozer-destroy-sachin-tendulkar-favorite-dahlia-bank-house-in-mussoorie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" अपने 'आशियाने' को नहीं बचा पाए सचिन, चल ही गया इस आलीशान बंगले पर बुलडोजर, तस्वीरों में देखिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने 'आशियाने' को नहीं बचा पाए सचिन, चल ही गया इस आलीशान बंगले पर बुलडोजर, तस्वीरों में देखिए
Wed, 04 Oct 2017 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 04 Oct 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
sachin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिर लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सचिन का पसंदीदा आशियाने में बना अवैध निर्माण कैंट बोर्ड लंढौर ने तोड़ दिया। आलीशान रसोईघर से लेकर भवन में अवैध रूप से बनाए गए ढांचे को बोर्ड की ओर से भेजी गई टीम ने तोड़ दिया। तस्वीरें...
2 of 8
sachin
इस दौरान भारी पुलिस बल और सेना के जवान तैनात रहे। यह निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तोड़ा गया। अभी पूरा निर्माण तोड़ने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। मंगलवार को सचिन तेंदुलकर के खास दोस्त और बिजनेस पार्टनर संजय नारंग के ढहलिया बैंक पर छावनी परिषद लंढौर की जेसीबी गरज पड़ी।
3 of 8
sachin
हालांकि संजय नारंग ने अपने आदमियों से भवन खाली कराकर तोड़ने की कार्रवाई भी शुरू कर दी थी, लेकिन छावनी प्रशासन ने नांरग के ढहलिया बैंक में भवन के ध्वस्तीकरण का नोटिस चिपका दिया। मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब ध्वस्तीकरण के लिए मजदूर पहुंचे तो नारंग के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
sachin
यहां तक कि पुलिस को भी नहीं जाने दिया। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद आखिर छावनी सीईओ जाकिर हुसैन, कोतवाल राजीव नैथानी और नायब तहसीलदार अंदर गए। उसके आधे घंटे बाद एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने अंदर जाकर भवन का निरीक्षण किया और उसके बाद भवन की छत पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रही संजय नारंग की लेबर को वहां से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
dahlia bank house
इस दौरान सेना की एक टुकड़ी भी आईटीएम की सीमा पर तैनात कर दी गई। पूरा भवन खाली करने के बाद ध्वस्तीकरण का ठेका लेने वाली कंपनी यश इंटरप्राइजेज के निदेशक विशाल भारद्वाज बुल्डोजर सहित पूरी टीम लेकर भीतर पहुंचे और ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।