तीर्थनगरी में आयोजित बीटल्स फेस्टिवल में मुंबई निवासी 15 वर्षीय कारा ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
योग फेस्टिवल में अमेरिकन और ब्रिटिश बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जमकर झूमे श्रोता, तस्वीरें
कारा ने ब्रिटिश बैंड दि फेब फॉर के सदस्यों के साथ अमेरिकी और ब्रिटिश गायकों के तीन गाने गाए। कारा बॉलीवुड के संगीत निर्देशक आनंद राज आनंद की बेटी हैं। मुनिकीरेती में चल रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में मंगलवार को भी कई रंगारंग कार्यक्रम हुए।
बीटल्स फेस्टिवल में ब्रिटिश बैंड ग्रुप दि फेब फॉर के साथ बॉलीवुड के संगीत निर्देशक आनंद राज आनंद की बेटी कारा ने विदेशी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। कारा ने अमेरिकी सिंगर वियोनस के गीत हेलो..., ब्रिटिश सिंगर अडेल का रोलिंग इन दि डिप... और विटनी हॉस्टन का आई विल ओलवेस लव... गीत प्रस्तुत किए।
मुनिकीरेती में जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट के समीप खेल स्टेडियम में आयोजित फेस्टिवल में बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड द फैब फोर ग्रुप के सदस्य जॉसेफ एडवर्ड, डैनियल फेल्पस, जॉन थॉमस व पीटर नॉइल्स ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। जॉसेफ एडवर्ड ने ड्रम वादन, डैनियल फेल्पस, जॉन थॉमर व पीटर नॉइल्ड ने गिटार पर गीतों की सामूहिक प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान विदेशी बैंड ग्रुप ने क्लोज यूवर आईज एंड आई किस यू टुमारो आई विल मिस यू रिमेंबर आई विल ऑलवेज बी ट्रियू...,ही इज ए रियल नो वियर मैन सिटिंग इन हिज नो वियर लैंड.., वेन द वाज यंगर सो मच यंगर दैन टूडे...दियर आर प्लेसेस आई रिमेंबर ऑल माई लाइफ दॉ...,बैक इन द यूएसएसआर, आई वाना जो हंट, हरे कम्स द सन, आई वांट टू होल्ड यू हैंड...आदि गात गाए।