कारोबारी अंकित चौहान हत्याकांड मामले में वेब सीरिज बनने जा रही है। मुंबई के एक डायरेक्टर ने एसएसपी पकंज भट्ट से संपर्क किया। हल्द्वानी में हुए अंकित हत्याकांड में मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद प्रेमिका ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उसने बताया था कि अंकित को बेहोशी की हालत में नहीं बल्कि जबरन पकड़कर सांप से डसवाया गया।
जहरीली गर्लफ्रेंड: बड़े पर्दे पर दिखेगा 'माही' का कुबूलनामा, तड़पा-तड़पाकर दी थी बॉयफ्रेंड को ऐसी खौफनाक मौत
पैसे वाले थे माही और दीप
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि माही प्रापर्टी डीलर थी और दीप कांडपाल उसका असिस्टेंट था। दोनों में आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कहा कि माही को वर्ष 2020 में पुरानी गाड़ी लेनी थी। इसे लेकर माही की मुलाकात अंकित से हुई थी। माही, दीप कांडपाल, नौकर-नौकरानी ने हत्या के बाद न तो बैंक से पैसे निकाले न ही उन्होंने यूपीआई से पेमेंट किया।
इस दौरान उन्होंने हर जगह कैश में ही भुगतान किया। माही ने पुलिस को बताया कि वह घर से भागने से पूर्व अपने साथ नकद पैसे लेकर गई थी। उसने टैक्सी से लेकर होटल और खाने तक का नकद ही भुगतान किया।
ऐसे खुला राज
घटना के पुलिस ने माही से लेकर नौकर तक के नंबर सर्विलांस में लगाए थे। इन नंबरों से 15 दिन में कहा-कहा कॉल की गई, इसकी डिटेल निकाली गई। इन नंबरों में से संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। एक नंबर के चक्कर में पुलिस बंगाल तक पहुंच गई। बाद में पता चला कि दीप ने गलत नंबर में मिस कॉल कर दी थी। हालांकि चारों आरोपियों के नंबर बंद थे।
ये भी पढ़ें....Uttarakhand: पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बना सकेंगे ईको रिजॉर्ट, पर्यटन की नई संभावनाएं की जाएंगी विकसित