फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में जन्मदिन का जश्न मना रहा था प्रेमी जोड़ा, केक खाते ही हो गई प्रेमिका की मौत, तस्वीरें...

Thu, 16 May 2019 05:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 May 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend Arrested after Girlfriend death during birthday party in haridwar hotel photos
होटल में युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

Boyfriend Arrested after Girlfriend death during birthday party in haridwar hotel photos
होटल में युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती होटल में अपने प्रेमी के साथ उसका जन्मदिन मनाने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को शादीशुदा बताया था। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार के पास के ही क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला प्रेमी जोड़ा सुबह करीब 9.30 बजे नगर कोतवाली के एक होटल में पहुंचा। 

Boyfriend Arrested after Girlfriend death during birthday party in haridwar hotel photos
होटल में युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

मायापुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों ने होटल में दोपहर के समय जन्मदिन का केक काटकर खाया। इसी दौरान युवती को अचानक खून की उल्टी होने लगी। इसके चलते कुछ ही समय में युवती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend Arrested after Girlfriend death during birthday party in haridwar hotel photos
होटल में युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

अचानक बदले माहौल को देखते ही युवक के हाथ पांव फूल गए। उसके शोर मचाने पर होटल के कर्मचारी कमरे में आ गए। उनकी सूचना पर  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Boyfriend Arrested after Girlfriend death during birthday party in haridwar hotel photos
होटल में युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि युवक और युवती के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने शेष बचे केक को भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed