फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paritosh Tripathi Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधे 'मामाजी', अभिनेता पंकज त्रिपाठी सहित ये सितारे छाए

Sat, 10 Dec 2022 02:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Dec 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Glimpses of actor Paritosh wedding Pankaj Tripathi tasted Pahari cuisine watch Photos Uttarakhand
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला

'मामाजी'  के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड के दामाद बन गए हैं। शुक्रवार को वह पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंधे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हुए समारोह की शोभा मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी ने बढ़ाई।

रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। शुक्रवार को धूमधाम से शादी संपन्न हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। अभिनेता के आने की सूचना मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर रहे। हालांकि, रिजॉर्ट में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

शादी में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद रवि किशन का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं। जिन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार दिखे।

Bollywood Glimpses of actor Paritosh wedding Pankaj Tripathi tasted Pahari cuisine watch Photos Uttarakhand
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला

शादी में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। मिर्जापुर फेम अभिनेता पंकज त्रिपाठी यहां सपरिवार शामिल हुए।

Bollywood Glimpses of actor Paritosh wedding Pankaj Tripathi tasted Pahari cuisine watch Photos Uttarakhand
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सुमित अदलखा और अभिनेता शान मिश्रा ने बताया कि परितोष एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य कई फिल्मों में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Glimpses of actor Paritosh wedding Pankaj Tripathi tasted Pahari cuisine watch Photos Uttarakhand
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला

शादी समारोह में गीता कपूर, ऋत्विक धंजनी, खेतान सिंह, गुंजन तिवारी, नाज, प्रियांशु सिंह, नितिन बंसल और इश्तियाक खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
Bollywood Glimpses of actor Paritosh wedding Pankaj Tripathi tasted Pahari cuisine watch Photos Uttarakhand
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला

डांस रियालिटी शो में एंकरिंग की दौरान परितोष की कविताओं और शायरी को खूब पसंद किया गया। इस शो में शिल्पा शेट्ठी, गीता कपूर और अनुराग बासु जज की भूमिका में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed