फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलकनंदा में समाई दो जिंदगियां, कई लापता, देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Sat, 08 Jul 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 08 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
bolero accident rescue photos in rudraprayag
accident

अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग आ रही एक बुलेरो वाहन जवाड़ी बाईपास पर वन प्रभाग कार्यालय के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। देख‌िए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...

bolero accident rescue photos in rudraprayag
accident

वहीं, दो लोग घायल हो गए। जबकि वाहन चालक और महिला सहित चार लोग अब भी लापता हैं, जिसमें ग्राम पंचायत कुमड़ी (जखोली) भी शामिल हैं। सेना की मदद से रेस्क्यू जारी है। शुक्रवार को करीब 11.30 बजे अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग आ रही बुलेरो संख्या यूए-13टीए-685 जवाड़ी बाईपास पर रुद्रप्रयाग वन प्रभाग कार्यालय के ठीक नीचे अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई।

bolero accident rescue photos in rudraprayag
accident

इस हादसे में सुमित रावत (23) पुत्र वीर सिंह रावत, निवासी कुमड़ी, पंकज रावत (21) पुत्र रणवीर सिंह, निवासी कुमड़ी, गणेश सिंह (30) पुत्र प्रेम सिंह निवासी मेदनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय युवाओं के साथ सेना के जवानों ने त्वरित रेस्क्यू करते हुए घायलों को तेज बारिश के बावजूद रस्से के सहारे खाई से निकालकर सड़क में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bolero accident rescue photos in rudraprayag
accident

​जहां से उन्हें 10 व अन्य एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों द्वारा सुमित और गणेश को बेस अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान गणेश की मौत हो गई। जबकि सुमित को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
bolero accident rescue photos in rudraprayag
accident

रेस्क्यू के दौरान खाई से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि बष्टी गांव निवासी वाहन चालक सुरेश लाल, ग्रेन डीलर प्रताप सिंह निवासी बष्टी, ग्राम प्रधान इंद्र लाल निवासी ग्राम कुमड़ी सहित एक अज्ञात महिला लापता हैं। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि घायल पंकज के अनुसार वाहन में चालक सहित 8 लोग सवार थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed