कई दिनों से अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में आए भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
आज देहरादून स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हरिद्वार की खानपुर सीट से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने कहा कि महात्मा गांधी का चित्र करंसी से हटाया जाए।
कहा कि अगर महात्मा गांधी जिन्ना को प्रधानमंत्री बनाते तो देश का बंटवारा नहीं होता। लेकिन गांधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को पीएम बना दिया। कश्मीर में अनुछेद 370 और धारा 35 ए नेहरू की ही देन है। सरदार बल्लभ भाई पटेल नहीं होते तो हैदराबाद भी पाकिस्तान में होता। वह असली नेता थे।
कहा कि चरखा चलाने से नहीं सुभाष चंद्र बोस के प्रयासों ने आजादी हासिल हुई है। मैं गांधी को बापू नहीं मानता। अंग्रेजों के डिवाइड एंड रूल को गांधी ने आगे बढ़ाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट गांधी के बारे में क्या सोचते हैं ये उनका मसला है। मेरी सोच अलग है। मैं अपने विचार रखने के लिए आजाद हूं।
मैं चुप नहीं बैठूंगा। दिल्ली में भी प्रेस कांफ्रेंस करूंगा। मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से अनुरोध करें कि संविधान में संशोधन हो और महात्मा गांधी से राष्ट्रपति का दर्जा लेकर डा. भीम राव आंबेडकर को दिया जाए जिन्होंने संविधान बनाया है।