फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः भारी भीड़ संग टोल प्लाजा पर पहुंचे भाजपा विधायक, समर्थकों ने तोड़े बैरियर, स्टॉपेज उखाड़े

Sun, 23 Jun 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 23 Jun 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
bjp mla rajkumar thukral reached toll plaza with rush Supporters Break Barrier
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व की घोषणा के अनुरूप रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने समर्थकों संग शनिवार को ग्राम देवरिया के पास बने टोल प्लाजा को बलपूर्वक बंद करवा दिया। विधायक के समर्थकों ने टोल के बैरियर तोड़ दिए। रास्ता रोकने के लिए प्लास्टिक के तमाम स्टॉपेज खेतों में फेंकवा दिए। इस दौरान टोल पर घंटों हंगामा होता रहा। विधायक एनएचएआई की ओर से हाइवे निर्माण के दौरान छोड़े गए काम को पूरा होने से पहले टोल वसूले जाने से नाराज थे।


 

bjp mla rajkumar thukral reached toll plaza with rush Supporters Break Barrier
- फोटो : अमर उजाला

विधायक के समर्थन में बड़ी संख्या ग्रामीण और टोल हटाने के लिए कई कांग्रेसी भी इस हंगामे में शामिल रहे। बाद में एसडीएम की मौजूदगी में लिखित सहमति बनी कि जब तक हाइवे का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, टोल वसूली बंद रहेगी। देर शाम काशीपुर-सितारगंज हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कोतवाली में विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके समर्थकों के खिलाफ टोल बंद कराने और तोड़फोड़ की तहरीर सौंपी है।
 

bjp mla rajkumar thukral reached toll plaza with rush Supporters Break Barrier
- फोटो : अमर उजाला

कोतवाली के एसएसआई धाम सिंह पांगती ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।  शनिवार सुबह बड़ी संख्या में विधायक ठुकराल समर्थकों के साथ टोल पर पहुंचे। विधायक और उनके समर्थकों ने आने-जाने वाले वाहन रोकने के लिए लगाए गए दर्जनों बैरियर तोड़ डाले। विधायक समर्थकों ने टोल पर वाहन रोकने के लिए बनाए गए प्लास्टिक के स्टॉपेज खेतों में फेंक दिए। कुछ लड़कों ने सीसीटीवी कैमरे के मुंह छत की ओर कर दिए ताकि उसमें फुटेज न आ सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp mla rajkumar thukral reached toll plaza with rush Supporters Break Barrier
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान आने-जाने वाले वाहन बिना टोल दिए जाने लगे। सूचना पर एसडीएम विवेक प्रकाश, एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक, टोल के प्रबंधक देवेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा समेत तमाम लोग टोल पर पहुंचे और विधायक ठुकराल को मनाने का प्रयास किया लेकिन विधायक ने दोटूक कहा कि जब तक एनएचएआई की ओर से हाईवे निर्माण पर बचा काम पूरा नहीं हो जाता, टोल नहीं वसूलने दिया जाएगा। काफी मनाने पर भी जब विधायक नहीं माने तो एसडीएम विवेक प्रकाश ने लोक निर्माण विभाग के ईई बीएस पांगती को बुलाया।
 

विज्ञापन
bjp mla rajkumar thukral reached toll plaza with rush Supporters Break Barrier
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि एनएचएआई ने लोनिवि को इन कार्यों के लिए पैसा रिलीज कर दिया है। शनिवार के समाचार पत्रों में टेंडर प्रकाशित किया जा चुका है। 28 जून को टेंडर खोले जाएंगे और तुरंत कार्य निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बाद में एसडीएम विवेक प्रकाश की उपस्थिति में इस बात पर लिखित सहमति बनी कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, टोल वसूली बंद रहेगी। इस दौरान विवेकदीप सिंह, श्रीकांत राठौर, लवी सहगल, कमलेंद्र सेमवाल, रणजीत सिंह नगरकोटी, चंदन पांडे, ओम प्रकाश दूआ, अमित पुरोहित, संजय ठुकराल, अनिल अग्रवाल, सरन संधू, सोनू खुराना, विजय फुटेला, प्रमोद ठुकराल आदि थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed