फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा सरकार के इस फैसले से राशनकार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, होगा बड़ा फायदा

Mon, 29 Jan 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Jan 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
bjp government big decision for ration card holders
ration card

भाजपा सरकार के इस फैसले के बाद अब राशनकार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। इसके बाद आपको बड़ा फायदा होगा।

bjp government big decision for ration card holders
trivendra singh rawat

सरकार अब सरकारी राशन की दुकानों का कॉन्सेप्ट अब बदलने जा रही है। राशन की दुकानों पर अब सिर्फ चावल, गेहूं, चीनी और केरोसिन नहीं मिलेगा, बल्कि यहां पर सभी तरह के यूटिलिटी बिल का भुगतान किया जा सकेगा। इससे आम जनता को भी फायदा होगा। साथ ही सरकारी प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके लिए राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के रूप में विकसित किया जाएगा।

bjp government big decision for ration card holders
ration card

कैबिनेट ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के एक प्रस्ताव के तहत प्रदेश में संचालित सभी 9259 राशन की दुकानों को सामान्य सेवा केंद्र  (सीएससी) के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। बैठक में आए प्रस्ताव के तहत सभी दुकानों में ई-प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें भी स्थापित होंगी। राशन विक्रेता अपनी दुकानों पर  प्रमाण पत्र, एटीएम और अन्य ऑनलाइन सर्विस भी दे सकेंगे। शुल्क का 80 फीसदी वे अपने पास रखेंगे, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp government big decision for ration card holders
सिंगल ब्रांड रिटेल स्टोर

इन दुकानों से बीपीएल और एपीएल राशनकार्ड धारकों को चावल-गेहूं वितरित किया जाता है। राशन के दुकानदारों को मिलने वाला कमीशन अब कम होता जा रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने चीनी का आवंटन लगभग समाप्त कर दिया है और केरोसिन का कोटा भी प्रतिमाह कम होता जा रहा है। प्रदेश सरकार की डीबीटी योजना के तहत एपीएल कार्डधारकों को राशन उपलब्ध कराने की बजाय उस पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ सीधे खाते में डालने की योजना है।
 

विज्ञापन
bjp government big decision for ration card holders
money

पीडीएस के दुकानदार इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनका कमीशन बंद हो जाएगा। ऐसे में दुकान चलाने में मुश्किल आएगी और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इसको देखते हुए राशन की दुकानों को सीएससी के रूप में डेवलप करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसकी अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed