फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Bandh: ई-वे बिल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में हरिद्वार में भी ट्रकों के पहिये जाम, तस्वीरें

Fri, 26 Feb 2021 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Feb 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh 26 February 2021: chakka jam in haridwar Against e-way bill and diesel price hike
भारत बंद 26 फरवरी 2021: हरिद्वार में ट्रकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

ई-वे बिल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में आज से हरिद्वार में भी ट्रकों के पहिये थम गए हैं। ट्रकों के पहिए थमने से करोड़ों रुपए का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में यह चक्का जाम  किया जा रहा है। ट्रकों की हड़ताल का निर्णय ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बहादराबाद के द्वारिका विहार स्थित हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय पर जिले भर के ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। जिसके चलते उनका भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा है। वहीं ई-वे बिल को लेकर अब चालक को प्रतिदिन 200 किलोमीटर वाहन चलान होगा, जबकि पहले यह 100 किलोमीटर था। पहले ई-वे बिल 15 दिन का बनता था। अब उसका समय घटाकर सात दिन कर दिया गया है। कमलकांत शर्मा ने बताया कि आज हरिद्वार जिले में हजारों की संख्या में ट्रकों का चक्का जाम है। किसी भी ट्रक से माल नहीं उतारा जा रहा है और न ही माल भरा जा रहा है। इस दौरान राव अखलाक, आदेश सैनी, सुरेश शर्मा, सुधीर जोशी, नरेश स्वामी, शाहजेब खान, अकरम हुसैन, अशोक शर्मा, संजय चौधरी, सरोज कुमार मौजूद रहे।

Bharat Bandh 26 February 2021: chakka jam in haridwar Against e-way bill and diesel price hike
भारत बंद 26 फरवरी 2021: हरिद्वार में ट्रकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

डीजल के बढ़ते दामों और ई-वे बिल के विरोध में हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को ट्रकों की हड़ताल का मिलाजुला असर है। अधिकांश ट्रक सिडकुल में ही खड़े हैं। सिडकुल कारखानों पर इसका प्रभाव पड़ा है। न तो ट्रक पर माल लोड हो रहा है और न ही ट्रक बाहर से माल लेकर आए हैं। हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर असोसिएशन के अध्यक्ष कमल कांत शर्मा का दावा है कि ट्रकों का चक्का जाम पूरी तरह से सफल है।

Bharat Bandh 26 February 2021: chakka jam in haridwar Against e-way bill and diesel price hike
भारत बंद 26 फरवरी 2021: हरिद्वार में ट्रकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के कांग्रेस उत्तराखंड की ओर आज बहादराबाद टोल प्लाजा के विरोध सभी प्राइवेट बस यूनियन की ओर से रुड़की हरिद्वार रूट की हड़ताल की जाएगी। प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने बताया कि एक सप्ताह पहले आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस उत्तराखंड की ओर से टोल प्लाजा कर्मचारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच प्राइवेट बसों के मासिक पास बनाने का समझौता हुआ था। समझौते का टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा उल्लंघन करते हुए बसों का मासिक पास बनाने से इनकार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रुड़की हरिद्वार रुट पर हड़ताल करके सभी बसों को बहादराबाद टोल प्लाजा पर खड़ा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Bandh 26 February 2021: chakka jam in haridwar Against e-way bill and diesel price hike
भारत बंद 26 फरवरी 2021: हरिद्वार में ट्रकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आज 26 फरवरी को ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बंद के दौरान सभी ट्रांसपोर्ट को बंद रखने की अपील की है। एसोसिएशन ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बंद का आह्वान किया है। देशभर के करीब 40 हजार व्यापारी संगठनों ने बंद बुलाया है। 

विज्ञापन
Bharat Bandh 26 February 2021: chakka jam in haridwar Against e-way bill and diesel price hike
भारत बंद 26 फरवरी 2021: हरिद्वार में ट्रकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

सीएआईटी ने कहा कि जीएसटी के हालिया प्रावधानों के खिलाफ देशभर में 1,500 स्थान पर धरना-प्रदर्शन होंगे। संगठन ने जीएसटी सिस्टम की समीक्षा और टैक्स स्लैब को और सरल करने और कारोबारियों के नियमों के अनुपालन के लिए इसे और तार्किक बनाने का आह्वान किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed