{"_id":"618542d28e399c2f4f1de5e6","slug":"bhai-dooj-2021-two-auspicious-time-for-tilak-to-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhai Dooj 2021: शनिवार को बहनों को तिलक करने के लिए मिलेंगे दो घंटे 11 मिनट, ये हैं दो शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhai Dooj 2021: शनिवार को बहनों को तिलक करने के लिए मिलेंगे दो घंटे 11 मिनट, ये हैं दो शुभ मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भाई दूज
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपावली पंचपर्व का आखिरी त्योहार भैयादूज छह नवंबर को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भाई बहन के घर पहुंचकर तिलक लगवाकर उन्हें सदा सुहागन रहने और उसकी सदा रक्षा करने का वचन देता है। मान्यता के अनुसार इस दिन भाई यदि बहन के घर भोजन करता है तो उसे यमराज और उसके दूत का डर नहीं सताता है।
कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाया जाने वाला भैयादूज का पर्व यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा हुआ है। इस दिन यम और शनि की पूजा करने से भी शनि भारी नहीं रहता है, इसलिए इस बार यह पर्व शनिवार को पड़ने से विशेष होगा। पंडित राकेश कुमार शुक्ला और ज्योतिषाचार्य संदीप भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार भगवान सूर्य की बेटी यमुना ने भाई यमराज को अपने घर खाने के लिए आमंत्रित किया था।
ऐसी मान्यता है कि अपनी बहन यमुना के घर आते समय यमराज ने नरक में निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज ने यमुना के घर जाकर भोजन किया। इस दौरान यम ने बहन को वर दिया कि जो भी इस दिन यमुना में स्नान करके बहन के घर जाकर प्रसन्नता से भोजन ग्रहण करेगा, उसे और उसकी बहन को यमराज और उनके दूतों का भय नहीं होगा।
2 of 5
भाई दूज
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही अकाल मृत्यु का डर खत्म होगा और दीर्घायु होगा। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और फिर हथेली में कलावा बांधती हैं। इसी दिन चित्रगुप्त भगवान की भी पूजा की जाती है। इस बार भैयादूज का त्योहार छह नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा।
3 of 5
भाई दूज
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इस त्योहार को शुभ मुहूर्त में मनाने से अधिक लाभ होता है, जबकि राहुकाल में भाई को तिलक करने से बचना चाहिए। भैयादूज की द्वितीय तिथि पांच नवंबर को रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से ही शुरू हो गई थी, जो छह नवंबर को शाम 7 बजकर 44 मिनट तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा के लिए दीपक(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इस दिन भाइयों को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 बजे से लेकर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा यानी तिलक करने का शुभ मुहूर्त 2 घंटा 11 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर पांच मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
भाई दूज(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
ऐसी मान्यता है कि जिन महिलाओं के भाई दूर रहते हैं और वह उन तक भैयादूज के दिन नहीं पहुंच पाती। वह इस खास दिन नारियल के गोले को तिलक करके रख लेती हैं और फिर जब उन्हें मौका मिलता है, वह भाई के घर जाकर उन्हें यह गोला भेंट करती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।