फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाल का संग्राम: 'दीदी' की जीत पर हरिद्वार में भाजपा नेता ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न, खूब हुई चर्चा, तस्वीरें...

Sun, 02 May 2021 09:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 May 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Bengal Election Results 2021: Haridwar BJP Leader Celebrate Tmc Mamata Banerjee Victory in bengal Photos
बंगाल में टीएमसी की जीत पर भाजपा नेता बांटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजय त्रिवाल ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। यही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को गलत बताते हुए भाजपा की हार का जिम्मेदार बता दिया। वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा नेता के जश्न मनाने पर सोशल मीडिया पर जमकर चुटकी ली।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजय त्रिवाल ने अपर रोड पर व्यापारियों को मिठाई खिलाकर पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की जीत का जश्न मनाया। वे भाजपा मंडल में पदाधिकारी और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि भी रहे हैं।

उत्तराखंड सल्ट उपचुनाव नतीजे 2021: भाजपा प्रत्याशी महेश जीना चार हजार से ज्यादा मतों से जीते

ऐसे में उनके इस कदम से भाजपा नेता और कार्यकर्ता हैरान थे। संजय त्रिवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं और इनसे आज देशवासी त्रस्त हैं। पहले नोटबंदी, फिर लॉकडाउन और महाकुंभ पर पाबंदियों ने व्यापारी समेत आम वर्ग की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा आर्थिक रूप से लाचार व्यापारी वर्ग आत्महत्या करने का मजबूर हैं।

संजय त्रिवाल ने कहा कि व्यापारी सरकार को टैक्स देता है। सरकार ने महाकुंभ में अखाड़ों को एक-एक करोड़ दिए जबकि नुकसान झेल रहे व्यापारियों के हाथ में झुनझुना थमा दिया।

Bengal Election Results 2021: Haridwar BJP Leader Celebrate Tmc Mamata Banerjee Victory in bengal Photos
बंगाल में टीएमसी की जीत पर भाजपा नेता बांटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और सरकार की नीतियों के चलते भाजपा को बंगाल चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। व्यापारी वर्ग में भी सरकार की नीतियों को लेकर गहरा रोष है। केंद्र और प्रदेश सरकार को बंगाल से सबक लेते हुए अपनी नीतियों में बदलाव करना चाहिए।

Bengal Election Results 2021: Haridwar BJP Leader Celebrate Tmc Mamata Banerjee Victory in bengal Photos
बंगाल में टीएमसी की जीत पर भाजपा नेता बांटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला

अगर ऐसा नहीं हुआ तो व्यापारी और आम जनता प्रदेश में बंगाल चुनाव की नतीजे दोहराएंगे। खुशी जताने वालों में दिनेश साहू, सुरेश शाह, सूरज कुमार, लव कुश, धर्मेंद्र कुमार, राजीव शर्मा, अचिन शर्मा, संजीव सक्सेना, सन्नी सक्सेना, मोहित  आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bengal Election Results 2021: Haridwar BJP Leader Celebrate Tmc Mamata Banerjee Victory in bengal Photos
बंगाल में टीएमसी की जीत पर भाजपा नेता बांटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस उत्तराखंड के राज्य संयोजक राकेश पंत ने कहा कि बंगाल ने सांप्रदायिकता की राजनीति को नकार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर तमाम सरकारी एजेंसियों की कोशिशों के बावजूद जनता ने उन्हें एक सिरे से खारिज कर दिया है। ममता दीदी पर जनता के भरोसे के सामने भाजपा का 200 पार का सपना भी चकनाचूर हो गया है। 

विज्ञापन
Bengal Election Results 2021: Haridwar BJP Leader Celebrate Tmc Mamata Banerjee Victory in bengal Photos
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके गौतम - फोटो : अमर उजाला

विकासनगर में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके गौतम ने बंगाल में टीएमसी की जीत पर ममता बनर्जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भाजपा के घमंड की हार है। उन्होंने तृणमूल की जीत को महिला सम्मान की जीत बताई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed