रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी में विसर्जित की गईं। अटलजी से पहले इन पांच दिग्गजों की अस्थियां यहां गंगा मां में विलीन हो चुकी हैं।
अभिनेत्री श्रीदेवी की अस्थियां भी हरिद्वार में विसर्जित की गई थी। बोनी कपूर, अभिनेता अनिल कपूर समेत कई परिवारिकजन व पारिवारिक मित्रों ने वैदिक कर्मकांडों के बाद अस्थियां गंगा में विसर्जित की थीं। जहां उनके तीर्थपुरोहित पं. शिवकुमार पालीवाल की अगुवाई में ब्राह्मणों ने कर्मकांड कराया था।
अभी कुछ दिन पहले ही मशहूर गीतकार और पद्मभूषण से सम्मानित कवि गोपालदास नीरज की अस्थियों को उनके बेटे मिलन प्रभात और पौत्र पल्लव नीरज ने हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित किया था। यहां स्थानीय लोगों ने कलश के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए थे।
4 of 6
स्वर्गीय कमला आडवाणी
- फोटो : self
2016 में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी (83) का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके बेटे जयंत आडवाणी ने विधि विधान से उनकी अस्थियां हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की थी। पंडित नीरज शर्मा ने कर्मकांड सम्पन्न कराया था।
5 of 6
स्व. राजन नंदा आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते अभिषेक बच्चन व अन्य
- फोटो : amar ujala
एस्कोर्ट कंपनी के मालिक और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की पुत्री श्वेता बच्चन नंदा के ससुर राजन नंदा की अस्थियां भी हरिद्वार में विसर्जित की गई थीं। अस्थि विसर्जित राजन नंदा के पुत्र निखिल नंदा ने किया था। इस दौरान अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अपने पुरोहित की बही में स्वर्गीय राजन नंदा के निधन अंकित कराई। राजन नंदा इसी घाट पर अपने पिता एचपी नंदा की अस्थि विसर्जन करने 1999 में आए थे।