फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंत पंचमी 2019: बन रहा महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजन करेंगे तो बरसेगी मां सरस्वती की कृपा

Sun, 10 Feb 2019 10:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami 2019 rare coincidence shubh muhurat and timing for puja
सरस्वती पूजा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मां सरस्वती ज्ञान-विज्ञान, कला, संगीत और शिल्प की देवी हैं। अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए और जीवन में नया उत्साह प्राप्त करने के लिए वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की उपासना की जाती है। इस दिन पढ़ाई में कमजोर बच्चे मां की आराधना कर और कुछ उपाय कर उनकी कृपा पा सकते हैं।

Basant Panchami 2019 rare coincidence shubh muhurat and timing for puja
astrology - फोटो : astrology

श्री साईं शनिधाम मंदिर के पुरोहित ज्योतिषाचार्य पं. अवनीश शर्मा के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष सरस्वती देवी के पूजन का यह पर्व रविवार 10 फरवरी को मनाया जाएगा। वसंत पंचमी रविवार को सुबह रेवती नक्षत्र के साथ शुरू होगी।

Basant Panchami 2019 rare coincidence shubh muhurat and timing for puja

शाम को 7:37 बजे से सोमवार शाम तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा, जिससे सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा। इस मुहूर्त में शादी, खरीदी, वास्तु पूजन आदि मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन कुंडली का कालसर्प दोष दूर करने के लिए चांदी के नाग की पूजा करने की परंपरा है। पूजा के बाद पवित्र नदी में चांदी का नाग प्रवाहित कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2019 rare coincidence shubh muhurat and timing for puja
सरस्वती पूजा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ज्योतिर्विद पंडित अवनीश शर्मा के अनुसार वसंत पंचमी पर रेवती नक्षत्र, शुक्ल पक्ष, कुंभ राशि का बुध, सूर्य के साथ में बहुत ही अच्छा योग बना रहे हैं। इस दिन सरस्वती पूजन का मुहूर्त सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 तक है। पंचमी तिथि दोपहर 2:10 मिनट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
Basant Panchami 2019 rare coincidence shubh muhurat and timing for puja
सरस्वती पूजा

वसंत पंचमी पर अगर विधि-विधान से देवी सरस्वती की पूजा की जाए तो विद्या और बुद्धि के साथ सफलता भी निश्चित मिलती है। सुबह स्नान कर पवित्र आचरण, वाणी के संकल्प के साथ माता सरस्वती की पूजा करें। पूजा में गंध, अक्षत (चावल) के साथ खासतौर पर सफेद और पीले फूल, सफेद चंदन तथा सफेद वस्त्र देवी सरस्वती को चढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed