देहरादून में घोसी गली स्थित श्री पंचायती मंदिर से रविवार सुबह करीब 11 बजे घोड़ी पर सवार 31 दूल्हों की बरात बैंड बाजों के साथ निकली तो नजारा देखने लायक था। चारों और आतिशबाजी थी। दूल्हों के परिजन, रिश्तेदार और दोस्त बैंड बाजे पर नाच रहे थे। बारात पलटन बाजार, धामावाला, झंडा बाजार, सहरानपुर चौक से पटेलनगर होते हुए पथरी बाग स्थित ब्लैसिंग फर्म में पहुंची।
2 of 6
बरात लेकर निकले दूल्हे
- फोटो : अमर उजाला
वहां बरात का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। बरात द्वार पर पहुंची तो पुष्प वर्षा के साथ बरातियों का भव्य स्वागत किया गया। मौका था श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 31 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का। उसके बाद वरमाला की रस्म हुई और फिर फेरे हुए। शाम करीब छह बजे कन्याओं की विदाई हुई।
3 of 6
बरात लेकर निकले दूल्हे
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सभी की आंखें नम थी। एक के बाद एक कतारबद्ध तरीके से मंच पर बैठे जोड़ों को देखने के लिए वेडिंग प्वाइंट में भारी भीड़ उमड़ी थी। समिति के सेवादार दूल्हों और बारातियों की आवभगत में लगे हुए थे। इस अवसर पर आयोजकों ने लोगों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और कन्याओं को ससुराल में बड़ों का सम्मान करने का संदेश दिया।
4 of 6
बरात लेकर निकले दूल्हे
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर वर-वधूओं को आशीर्वाद देने के लिए सामाजिक, धार्मिक लोगों के अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, मसूरी विधायक गणेश जोशी, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, लालचंद शर्मा, मनोज ध्यानी, राजरानी अग्रवाल व समिति के संरक्षक आरके गुप्ता, श्रवण वर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, सचिव मनोज खंडेलवाल, चंद्रेश अरोड़ा, उमाशंकर रघुवंशी, मनमोहन लखेड़ा, संजय शर्मा, विजय बिष्ट, पंकज चांदना, राजेश चैरसिया, दीपक अग्रवाल, एसपी शर्मा, अशोक गुप्ता, आरके शर्मा, ऋ षभ अग्रवाल, कविता खंडेलवाल, मीरा चोरसिया, रश्मी अरोड़ा, भावना बिष्ट, गीता नेगी, अर्चना अग्रवाल, ममता गर्ग, कृष्णा देवी, गीता वर्मा, सुशीला काला समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
5 of 6
बरात लेकर निकले दूल्हे
- फोटो : अमर उजाला
गरीब कन्याओं के विवाह के लिए किसी ने आर्थिक सहयोग दिया तो किसी ने व्यवस्थाएं बनाने में मदद की। वहीं शहर की कई ब्यूटीशियंस ने दुल्हनों का फ्री मेकअप कर समारोह में सहयोग किया। समिति के नीरज गर्ग ने बताया कि सभी ब्यूटीशियंस ने स्वयं फ्री सेवा देने के लिए रुचि दिखाई थी। समिति के सदस्यों ने जोड़ों के फेरे तो कराए ही साथ ही इनकी कोर्ट मैरिज भी कराई। समिति सदस्य शिव नंदन सक्सेना और अरविंद कुमार तायल ने कोर्ट मैरिज की पहले से सभी औपचारिकताएं पूरी की थी। विवाह स्थल पर उन्होंने सभी जोड़ो के हस्ताक्षर करवाए।