बैंक डेबिट कार्ड घोटाले ने सारे ग्राहकों की नींद उड़ा रखी है। लेकिन शायद आपको पता नहीं कि यह डेबिट कार्ड आपको बड़े-बड़े रिस्क से बचा सकता है। पैसा निकालने, ट्रांसफर करने के अलावा भी इसके कई लाभ हैं।
इस कार्ड में दुर्घटना बीमा का लाभ छिपा होता है। यह बीमा, बैंकों की ओर से दिया जाता है। बीमा की जागरूकता को लेकर बैंक अक्सर किनारा करते हैं। लिहाजा, ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।
3 of 9
एटीएम
- फोटो : concept photo
किसी भी सरकारी या गैर सरकारी बैंक का डेबिट कार्ड आपके पास है तो आपका उस बैंक में अपने आप ही दुर्घटना बीमा हो जाता है। यह बीमा 25,000 रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का होता है। इस योजना को शुरू हुई कई साल हो गए हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है, क्योंकि बैंक कभी खुद ये जानकारी ग्राहकों को नहीं देते हैं।
4 of 9
एटीएम
- फोटो : concept photo
स्कीम के मुताबिक आंशिक विकलांगता से लेकर मौत होने तक अलग-अलग तरह के मुआवजे का प्रावधान है। खास बात यह है कि एटीएम धारक को इसके लिए अलग से कोई पैसा भी जमा नहीं करना होता है।
एटीएम कार्ड अगर आपके पास है तो स्वत: ही आपको इसका लाभ मिल जाएगा। अगर किसी भी एटीएम कार्ड धारक की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को बैंक की ओर से मुआवजा राशि दी जाती है।