फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ हाईवे हादसा:...तो इस कारण धराशायी हो गया निर्माणाधीन पुल, 40 फीट नीचे गिरे 14 मजदूर

Mon, 23 Nov 2020 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway under construction Bridge Collapse News: Incident Real Reason Revealed
- फोटो : अमर उजाला

चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ राजमार्ग पर गूलर के समीप 22 नवंबर शाम को टूटा निर्माणाधीन पुल का लोनिवि के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पुल के टूटने के कारणों की जानकारी जुटाई। आशंका जताई जा रही है कि पुल की शटरिंग कमजोर होने और बेस मजबूत न होने के कारण यह हादसा हुआ। 

Badrinath Highway under construction Bridge Collapse News: Incident Real Reason Revealed
- फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश से बदरीनाथ राजमार्ग पर करीब 25 किमी दूर गूलर में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग श्रीनगर की ओर से करीब 90 मीटर पुल तैयार किया जा रहा था। गाजियाबाद की निर्माण कंपनी राजश्यामा ने यहां करीब 45 मीटर पुल पर पहले लेंटर डाल दिया था। रविवार को शेष 45 मीटर पुल पर लेंटर डालने का काम शुरू हो रहा था। 

Badrinath Highway under construction Bridge Collapse News: Incident Real Reason Revealed
- फोटो : अमर उजाला

सुबह से श्रमिक पुल के लेंटर डालने में जुटे रहे। शाम तक करीब 10 मीटर का हिस्सा लेंटर डालने के लिए रह गया था, इस बीच निर्माणाधीन पुल हिलने लगा। पुल के ऊपर काम कर रहे श्रमिक कुछ समझ पाते, इससे पहले वह पुल के लेंटर के साथ करीब 40 फीट नीचे गिर गए। हादसे में 14 श्रमिक घायल हो गए। एक श्रमिक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Highway under construction Bridge Collapse News: Incident Real Reason Revealed
- फोटो : अमर उजाला

पुल के टूटने का कारण निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने शटरिंग कमजोर होना बताया है। वहीं निर्माणाधीन पुल के टूटने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग श्रीनगर के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि सोमवार को लोनिवि के चीफ हरिओम शर्मा, एसई ओमप्रकाश, एक्शन दिनेश बिजल्वाण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Badrinath Highway under construction Bridge Collapse News: Incident Real Reason Revealed
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि संभवत: पुल की शटरिंग कमजोर पड़ गई थी। जिसके कारण यह हादसा घटित हुआ है। इसके लिए निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है। आगे तो उच्चाधिकारी ही कारण स्पष्ट कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed