{"_id":"5a07f03e4f1c1bd0408b61b8","slug":"bad-news-for-government-job-applicants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को झटका, इन पदों पर अब मान्य नहीं होंगे ये कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को झटका, इन पदों पर अब मान्य नहीं होंगे ये कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
job
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने भी इन विभागों में नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए बुरी खबर है। अब इन पदों के लिए ये कोर्स मान्य नहीं होंगे।
board exam
- फोटो : AMAR UJALA
यूपीसीएल व पिटकुल में तकनीशियन ग्रेड-2 विद्युत एवं यांत्रिकी के 171 पदों की भर्ती के लिए पॉलीटेक्निक डिप्लोमा, बीटेक कोर्स मान्य नहीं होगा। इन पदों के लिए अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता में आईटीआई से इलेक्ट्रिकल व फिटर कोर्स मांगा गया है।
sssc uttarakhand
डिप्लोमा कोर्स के जिन अभ्यर्थियों ने तकनीशियन पदों के लिए आवेदन किया है। वे लिखित परीक्षा की मैरिट में आने के बाद भी चयन प्रक्रिया से बाहर होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देहरादून शहर में पांच केंद्रों में पर होगी। जिसमें 4341 अभ्यर्थियों को आयोग ने प्रवेश पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sssc uttarakhand
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तकनीशियन ग्रेड-2 विद्युत एवं यांत्रिकी की भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन पदों के लिए यूपीसीएल व पिटकुल ने अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में आईटीआई से इलेक्ट्रिकल व मेकेनिकल में फिटर मांगा है।
विज्ञापन
upcl logo
लेकिन पॉलीटेक्निक डिप्लोमा व बीटेक कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों ने भी तकनीशियन पदों के लिए आवेदन किया है। अब ऐसे अभ्यर्थी आयोग से संपर्क कर रहे हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि डिप्लोमा कोर्स तकनीशियन पदों के लिए मान्य नहीं है। यदि कोई अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देता है तो वह स्वीकार नहीं की जाएगी।