फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आएंगे बाबा रामदेव, पीछे है ये वजह

Tue, 11 Jun 2019 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 11 Jun 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev will be seen cycling on the roads of Haridwar
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

योग गुरु स्वामी रामदेव हरिद्वार की सड़कों पर एक बार फिर साइकिल चलाते नजर आएंगे। इसके अलावा ई रिक्शा और टैंपो में बैठकर भी वह 21 जून को योग दिवस पर हरकी पैड़ी में लगने वाले योग शिविर का प्रचार करेंगे।



 

Baba Ramdev will be seen cycling on the roads of Haridwar

योग गुरु स्वामी रामदेव और उनके बाल सखा पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की सफलता का सफर इस शहर ने अपनी आंखों से देखा है। दोनों लोग कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर में योग और आयुर्वेद का प्रचार करते करते सीधे जनता से जुड़े।
 

Baba Ramdev will be seen cycling on the roads of Haridwar

आज भी लोगों को याद है कि स्वामी रामदेव ने सबसे पहले ज्वालापुर के पंडा समाज के सहयोग से योग का पहला खुला शिविर लगाया था। इसके बाद हरिद्वार में उनके कई बड़े शिविर आयोजित हुए। यहां से शुरू हुआ बाबा और आचार्य की सफलता का सफर फिर लगातार बढ़ता ही चला गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ramdev will be seen cycling on the roads of Haridwar

आज पतंजलि के अनेक प्रतिष्ठान हरिद्वार सहित देश और दुनिया के विभिन्न शहरों में फैल गए। विश्व योग दिवस पर बड़े शिविरों का आयोजन कर कई विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले स्वामी रामदेव इस बार 21 जून को श्री गंगा सभा हरिद्वार के सहयोग से हरकी पौड़ी पर विशाल योग शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Baba Ramdev will be seen cycling on the roads of Haridwar

शिविर में एक लाख से भी ज्यादा लोगों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। बाबा रामदेव ने बताया कि वह दो दशक पहले की तरह योग शिविर के प्रचार के लिए साइकिल चलाकर हरिद्वार और ज्वालापुर के गलियों में घूमेंगे। उन्होंने बताया कि प्रचार के दौरान कहीं ई रिक्शा और ऑटो में बैठकर प्रचार करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed