फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इसलिए PM मोदी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं योगगुरु बाबा रामदेव

Mon, 01 May 2017 10:19 AM IST
कौशल सिखौला / अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 01 May 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev important for pm modi
रामदेव - फोटो : getty

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूं तो चुनावी सभाओं में कई बार उत्तराखंड आए, किंतु पतंजलि योगपीठ में पहली बार आ रहे हैं।


 

baba ramdev important for pm modi
pm modi - फोटो : ani

यह वही योगपीठ है, जहां स्वामी रामदेव के नेतृत्व में हरिद्वार के सभी प्रमुख संतों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया था। संतों की राय कुछ इस तरह परवान चढ़ी कि भाजपा को उन्हें ही प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित करना पड़ा। इस समय समूची पतंजलि योगपीठ, फूड पार्क, बॉटोनिकल वाटिका, योग ग्राम तथा फेज टू को सजाने का काम चल रहा है। जिस अनुसंधान केंद्र का प्रधानमंत्री को उद्घाटन करना है, उसे अति भव्यता के साथ सजा दिया गया है।
 

baba ramdev important for pm modi
baba ramdev

गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने 2011 में दिल्ली के रामलीला मैदान में काले धन के खिलाफ पहली बार आवाज बुलंद की थी। तब मामला इतना बढ़ा था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने समूचा पंडाल ही उखाड़ दिया था। बाद में वर्ष 2013 में बाबा ने नरेंद्र मोदी को पतंजलि योगपीठ बुलाया और उन्हें बतौर प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
baba ramdev important for pm modi
काला धन

यद्यपि बाबा का भाजपा से कोई संबंध नहीं है, तथापि बाबा की बात भाजपा में खूब सुनी जाती है। बाबा के आंदोलन और कालेधन के खिलाफ अभियान को भाजपा ने वर्ष 2011 में ही पूर्ण समर्थन दिया था।
 

विज्ञापन
baba ramdev important for pm modi
पीएम नरेंद्र मोदी

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबा ने फिर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के साथ बैठक कर काले धन के खिलाफ जानकारी सरकार को सौंपी। इसी पर सरकार ने नोटबंदी का निर्णय कर कालाधन बाहर निकालने का फैसला किया। तथापि बाबा की प्रमुख मांग विदेशों में छिपा काला धन अभी तक भी भारत नहीं आ पाया है।
     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed