फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azadi Ka Amrit Mahotsav : रन फॉर यूनिटी के साथ अमर उजाला मां तुझे प्रणाम का आगाज, जश्न की देखें तस्वीरें

Sun, 14 Aug 2022 03:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 Aug 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav Amar Ujala Run For Unity  Minister Rekha Arya See Photos
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य दिखाई मैराथन को हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम का आगाज आज रन फॉर यूनिटी के साथ हुआ। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मां तुझे प्रणाम मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच किलोमीटर के इस रन फॉर यूनिटी मैराथन के प्रथम तीन विजेताओं को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। 

रविवार को मां तुझे प्रणाम रन फॉर यूनिटी मैराथन अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर से शुरू हुई और ट्रांसपोर्ट नगर, दून बिजनेस पार्क से वापस घूमकर अमर उजाला कार्यालय में खत्म हुई। कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का अमर उजाला के यूनिट हेड डीडी जोशी ने पौधा देकर स्वागत किया। विशेष अतिथि दून डिफेंस ड्रिमर हरिओम चौधरी, डॉ जे.एस सचान क्रिकेट क्लब ऑफ देहरादून रूधी सचान का भी पौधा देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शुभम प्रजायती द्वारा किया गया।

Azadi Ka Amrit Mahotsav Amar Ujala Run For Unity  Minister Rekha Arya See Photos
अमर उजाला रन फॉर यूनिटी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत निकाली गई मैराथन में शहर के लोग उमड़ पड़े। युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
 
Azadi Ka Amrit Mahotsav Amar Ujala Run For Unity  Minister Rekha Arya See Photos
अमर उजाला रन फॉर यूनिटी - फोटो : अमर उजाला
दीपक सिंह मैरथन के विजेता रहे। दूसरे स्थान पर प्रमोद अग्रवाल और तीसरे स्थान पर प्रीतम रावत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav Amar Ujala Run For Unity  Minister Rekha Arya See Photos
अमर उजाला रन फॉर यूनिटी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान युवा देशभक्ति गीतों पर भी जमकर झूमे।
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav Amar Ujala Run For Unity  Minister Rekha Arya See Photos
अमर उजाला रन फॉर यूनिटी - फोटो : अमर उजाला

हाथों में तिरंगा थामे भारत मां के जयकारों के साथ युवा सड़कों पर उतरे माहौल देशभक्तिमय हो गया।

ये भी पढ़ें...खुला भर्ती परीक्षाओं का रास्ता:  तीन लाख से अधिक बेरोजगारों को मिलेगी राहत, इन विभागों में होनी हैं भर्तियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed