फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar Road Show: अरविंद केजरीवाल ने धर्मनगरी में फूंका चुनावी बिगुल, निकाला भव्य रोड शो, तस्वीरें

Sun, 21 Nov 2021 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Nov 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal in haridwar road show today: aam aadmi party road show today, see photos
हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को धर्मनगरी हरिद्वार में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। केजरीवाल ने धर्मनगरी से आगामी विस चुनाव जीतने के बाद मुफ्त तीर्थयात्रा का एलान भी किया। जिसके बाद हरिद्वार में उनके स्वागत के लिए रोड शो निकाला गया।

Haridwar Road Show: हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल का नया एलान, कहा- सरकार आई तो मुफ्त में करवाएंगे तीर्थयात्रा

यह रोड शो पुराने रानीपुर मोड़ से शुरू हुआ और शंकर आश्रम तिराहे तक निकला। इस दौरान कार्यकर्ताओं की खासी संख्या में भीड़ दिखाई दी। रोड शो में आम लोग भी शामिल हुए। केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर रविवार को हरिद्वार पहुंचे।

Haridwar Road Show: जब ऑटो में बैठकर हरिद्वार शहर घूमने निकले अरविंद केजरीवाल, तस्वीरें
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोग भी मन बना चुके हैं कि राज्य में नई पार्टी को मौका देना चाहिए। रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। उन्हें देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर जा पहुंचे। रोड शो में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भारी तादाद दिखी। हरिद्वार में प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं के पदाधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगे दिखाए दिए।

arvind kejriwal in haridwar road show today: aam aadmi party road show today, see photos
हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल के रोड शो को लेकर थाना स्तरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं रोड शो में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
 
arvind kejriwal in haridwar road show today: aam aadmi party road show today, see photos
हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि यातायात परिवर्तन रोड शो के दौरान ही किया गया है और पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
arvind kejriwal in haridwar road show today: aam aadmi party road show today, see photos
अरविंद केजरीवाल पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
रोड शाे में अरविंद केजरीवाल के साथ उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) भी शामिल हुए।
विज्ञापन
arvind kejriwal in haridwar road show today: aam aadmi party road show today, see photos
हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की राजनीति में आम आदमी पार्टी को खुद तीसरे विकल्प का दावा कर रही है। इतना ही नहीं आप पार्टी प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बना चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed