अनुष्का और विराट की शादी की चर्चाओं के बीच अनुष्का की दादी ने देहरादून से दोनों को शादी के लिए खास संदेश भेजा है।
हालांकि, उनकी शादी से दून में रह रहे रिश्तेदार अनजान हैं। दादी का कहना है कि अगर पोती की शादी होती तो उनका बेटा उन्हें फोन पर जरूर बताता। चाचा और चाची भी ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
भले ही दादी उर्मिला को शादी के बारे में कोई जानकारी न हो लेकिन वो कहती हैं कि अनुष्का उनकी लाडली पोती है। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि अगर अनुष्का की शादी विराट से होती है तो वो निश्चित तौर पर खुश रहेगी। उनका यही आशीर्वाद है कि वे दोनों हमेशा खुश रहें।
नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ में अनुष्का की 83 वर्षीय दादी उर्मिला शर्मा रहती हैं। बचपन में अनुष्का के पिता एके शर्मा भी यहां अपने भाईयों के साथ रहे हैं। अनुष्का भी अपने बचपन में अपने भाईयों के साथ नेशविला रोड स्थित शीला भवन में रही हैं। अनुष्का की दादी उर्मिला शर्मा ने बताया कि वह उनकी लाडली पोती हैं।
5 of 6
अनुष्का विराट
- फोटो : Self
शादी करेंगी तो बताएंगी, लेकिन अभी तक न तो मुझे कोई जानकारी है और न ही अनुष्का के किसी चाचा या चाची को। दादी इस बात से खफा भी नजर आईं कि मीडिया में शादी की तारीख को लेकर तमाम अफवाहें चल रही हैं।